Hidden Camera in soap: नहाने के साबुन के पैकेट में हिडन कैमरा…नहाते वक्त पड़ी छात्रा की नजर, गर्ल्स हॉस्टल में मचा हड़कंप

Ads

Hidden Camera in soap: नहाने साबुन के पैकेट में हिडन कैमरा...नहाते वक्त पड़ी छात्रा की नजर, गर्ल्स हॉस्टल में मचा हड़कंप

  •  
  • Publish Date - February 27, 2026 / 01:18 PM IST,
    Updated On - February 27, 2026 / 01:24 PM IST

Hidden Camera in soap: नहाने साबुन के पैकेट में हिडन कैमरा...नहाते वक्त पड़ी छात्रा की नजर, गर्ल्स हॉस्टल में मचा हड़कंप / Image: Symbolic

HIGHLIGHTS
  • बाथरूम में रखे एक साबुन के पैकेट में हिडन कैमरा
  • घटना के बाद हॉस्टल की छात्राओं ने मोर्चा खोल दिया
  • पुलिस ने कैमरा जब्त कर लिया

गुवाहाटी: Hidden Camera in soap डिजि​टल युग में लगातार बेटियों की सुरक्षा को लेकर शासन-प्रशासन को कटघरे में खड़ा किया रहा है। ऐसा होना लाजमी भी है, क्योंकि आए बेटियों के साथ शर्मनाक घटनाएं हो रही है। बेटियों की सुरक्षा में सेंध लगाने का ऐसा ही एक मामला असम से सामने आया है, जहां गर्ल्स हॉस्टल के बाथरूम के अंदर साबुन के पैकेट में हिडन कैमरा लगा हुआ मिला। मामला सामने आने के बाद हड़कंप मचा हुआ है। फिलहाल मामले में संज्ञान लेते हुए अधिकारियों ने जांच शुरू कर दी है।

साबुन के पैकेट में हिडन कैमरा

Hidden Camera in soap मिली जानकारी के अनुसार मामला गुवाहाटी स्थित टाटा सामाजिक विज्ञान संस्थान का है, जहां गर्ल्स हॉस्टल हॉस्टल के बाथरूम के अंदर साबुन के पैकेट में छिपा हुआ कैमरा मिला। बताया जा रहा है कि मामले का खुलासा तब हुआ जब एक छात्रा नहाने गई। नहाने के दौरान छात्रा की नजर अचानक साबुन के पैकेट पर पड़ी। पैकेट असामान्य रूप से भारी लग रहा था। शक होने पर उसने उसे ध्यान से देखा तो अंदर एक छोटा कैमरा फिट पाया। साबुन के अंदर कैमरा देखकर छात्रा के होश उड़ गए।

बाथरूम में नहाते वक्त पड़ी छात्रा की नजर

वहीं, छात्रा ने तुरंत हॉस्टल प्रबंधन और अन्य साथियों को इसकी जानकारी दी। खबर फैलते ही कई छात्राएं मौके पर जुट गईं और विरोध प्रदर्शन शुरू हो गया। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस टीम कैंपस पहुंची। छात्राओं का कहना है कि हॉस्टल जैसे सुरक्षित माने जाने वाले स्थान पर इस तरह की घटना बेहद चिंताजनक है। उन्होंने मांग की है कि हॉस्टल परिसर में सीसीटीवी कैमरे बढ़ाए जाए, प्रवेश-निकास की निगरानी सख्त की जाए और बाहरी लोगों की आवाजाही पर नियंत्रण रखा जाए।

हॉस्टल में छात्राओं ने खोला मोर्चा

इस मामले की जांच कर रही डीसीपी नुमल महाट्टा ने बताया कि कैमरे को जब्त कर लिया गया है और उसे फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा जाएगा। उन्होंने कहा कि हम हर पहलू से मामले की जांच कर रहे हैं। यह गंभीर अपराध है और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा। संस्थान की ओर से पुलिस में औपचारिक शिकायत दर्ज कराई गई है। वहीं कैंपस में सुरक्षा प्रोटोकॉल की आंतरिक समीक्षा शुरू कर दी गई है। साथ ही यह भी कहा गया कि कैंपस में इस तरह की यह पहली घटना है।

ये भी पढ़ें

छत्तीसगढ़ में धान बोनस का भुगतान कब होगा?

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने घोषणा की है कि धान की अंतर राशि (बोनस) का भुगतान होली (4 मार्च 2026) से पहले एकमुश्त किया जाएगा। किसानों को प्रति एकड़ 21 क्विंटल के मान से 3100 रुपये की दर सुनिश्चित की जा रही है।

क्या 1 मार्च से पेट्रोल-डीजल के दाम सच में बढ़ेंगे?

हाँ, अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल (Arab Light Crude) की कीमतों में बढ़ोतरी के कारण 1 मार्च 2026 से पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ने की पूरी संभावना है। पाकिस्तान में यह बढ़ोतरी ₹5 से ₹7 तक हो सकती है, जबकि भारत में तेल कंपनियां समीक्षा कर रही हैं।

छत्तीसगढ़ के सरकारी कर्मचारियों को होली पर कितनी छुट्टियां मिलेंगी?

इस साल होली पर सरकारी कर्मचारियों के लिए लॉन्ग वीकेंड बन रहा है। 28 फरवरी (शनिवार) और 1 मार्च (रविवार) की छुट्टी है, उसके बाद 3-4 मार्च को होली का अवकाश रहेगा। यदि कर्मचारी 2 मार्च (सोमवार) की छुट्टी लेते हैं, तो उन्हें लगातार 5 दिन का अवकाश मिल सकता है।

टी20 वर्ल्ड कप में भारत का अगला मैच किसके साथ है?

सुपर-8 चरण में दक्षिण अफ्रीका से हारने के बाद भारत को सेमीफाइनल में जगह बनाने के लिए अपने अगले दोनों मैच जीतने होंगे। भारत का अगला मुकाबला ज़िम्बाब्वे और फिर वेस्टइंडीज के साथ है।

क्या छत्तीसगढ़ में मुस्लिम कर्मचारियों को रमजान के लिए 1 घंटे की छुट्टी मिली है?

नहीं, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक विकास विभाग ने आधिकारिक तौर पर स्पष्ट किया है कि ऐसी खबरें भ्रामक और आधारहीन हैं। सरकार ने कार्यालयीन समय में किसी भी तरह के बदलाव का आदेश जारी नहीं किया है।