Kalkaji Metro Station Baba Video : कालकाजी मेट्रो स्टेशन की लिफ्ट में बाबा ने की ऐसी घिनौनी हरकत, लड़कियों ने टोका तो बोला- ‘जो करना है कर लो’, देखें वीडियो

Ads

  •  
  • Publish Date - May 16, 2026 / 12:33 PM IST,
    Updated On - May 16, 2026 / 12:57 PM IST

Kalkaji Metro Station Baba Video / Image Source : SCREENGRAB

HIGHLIGHTS
  • कालकाजी मेट्रो स्टेशन की लिफ्ट में अशोभनीय हरकत का वीडियो वायरल।
  • महिलाओं के विरोध पर व्यक्ति ने कहा, “जो करना है कर लो।”
  • बाद में उसने कहा, “चलो गलती करी, Sorry”, लेकिन कोई पछतावा नजर नहीं आया।

नई दिल्ली : Kalkaji Metro Station Baba Video सोशल मीडिया पर एक बेहद ही शर्मनाक और हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहाँ एक बाबा ने बेशर्मी की सारी हदें पार कर दीं। कालकाजी मेट्रो स्टेशन (Kalkaji Metro Station) पर एक लिफ्ट के अंदर बाबा ने लड़कियों की मौजूदगी में बेहद घिनौनी हरकत को अंजाम दिया। जब लिफ्ट में मौजूद महिला ने बाबा को टोकना शुरू किया, तो बाबा को अपनी गलती पर पछतावा होने के बजाय वह बेशर्मी भरा रवैया दिखाता नजर आया।

क्या है पूरा मामला ?

घटना के वक्त लिफ्ट के अंदर कुल तीन लोग सवार थे, जिनमें दो लड़कियां और एक लड़का शामिल थे। Metro Lift Incident पीड़ित महिला ने बताया कि जब वे लोग लिफ्ट में जा रहे थे, तब यह बाबा भी उनके साथ लिफ्ट के अंदर आया। इसके बाद बाबा ने चलती लिफ्ट के अंदर ही पेशाब कर दिया।

“चलो गलती करी, SORRY”

लड़कियों के सामने ऐसी हरकत करने पर जब महिला ने बाबा को फटकार लगाई, तो बाबा ने पलटकर जवाब दिया, “अरे यार जो करना है कर लो। Viral Video ” जब पीड़ित महिला ने दोबारा गुस्से में उससे सवाल पूछा, “आपने गलती नहीं की है क्या?”,तब जाकर बाबा ने बिल्कुल बिना किसी पछतावे के कहा, “चलो गलती करी, SORRY” इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर अब तेज़ी से वायरल हो रहा है।

इन्हें भी पढ़ें :