Kharge Controversial Statement: कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने खरगे ने गुजरातियों को बताया ‘अनपढ़’, कहा- उन्हें पीएम मोदी बना रहे हैं ‘बेवकूफ’, भाजपा नेता ने दिया ये करारा जवाब

Ads

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने खरगे ने गुजरातियों को बताया 'अनपढ़', कहा- उन्हें पीएम मोदी बना रहे हैं ‘बेवकूफ’, Kharge Controversial Statement on Gujarati

  •  
  • Publish Date - April 5, 2026 / 08:47 PM IST,
    Updated On - April 5, 2026 / 11:40 PM IST

Kharge Controversial Statement. Image Source- IBC24 Archive

इडुक्की (केरल): Kharge Controversial Statement: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने रविवार को केरल विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान दिये गए भाषण में गुजरात के लोगों को ‘अशिक्षित’ बताया और कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी उन्हें ‘बेवकूफ’ बना रहे हैं। खरगे ने साथ ही कहा कि न तो मोदी और न ही केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन राज्य की जनता को मूर्ख बना सकते हैं, क्योंकि वे ‘‘बहुत चतुर और शिक्षित’’ हैं।

कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा, ‘‘केरल के लोगों को गुमराह मत कीजिए। वे बहुत चतुर और शिक्षित हैं। मोदीजी, विजयन, आप दोनों गुजरात या अन्य जगहों के अशिक्षित लोगों को मूर्ख बना सकते हैं, लेकिन केरल के लोगों को मूर्ख नहीं बना सकते।’’ खरगे ने यह टिप्पणी इस आरोप के साथ की कि मोदी और विजयन दोनों एक ही रास्ते पर चल रहे हैं और दोनों नेताओं में उनके दलों के अलावा कोई अंतर नहीं है। कांग्रेस अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि विजयन को मोदी द्वारा नियंत्रित किया जा रहा था।

भाजपा ने किया पलटवार

Kharge Controversial Statement: मल्लिकार्जुन खड़गे के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए सुधांशु त्रिवेदी ने तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा, ‘अगर आपको गुजरात और अन्य क्षेत्रों के लोग कम समझदार लगते हैं, तो महात्मा गांधी, सरदार पटेल, जवाहरलाल नेहरू, इंदिरा गांधी और उत्तर भारत के सभी बड़े नेताओं को लेकर अपने इरादे स्पष्ट करें।’ त्रिवेदी ने आगे कहा, ‘कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष का यह बयान पार्टी की एक सोची-समझी रणनीति का हिस्सा है, जो ‘भारत तेरे टुकड़े होंगे’ जैसे विचार को आगे बढ़ाना चाहती है। यह पहली बार नहीं है जब ऐसा बयान दिया गया हो। इससे पहले भी पी। चिदंबरम ने कहा था कि अगर उत्तर भारत नहीं होता तो दक्षिण भारत बहुत आगे होता। ‘उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस के नेता लगातार उत्तर और दक्षिण भारत के बीच विभाजन की राजनीति कर रहे हैं। त्रिवेदी ने कहा कि खड़गे के राज्य के एक वित्त मंत्री ने भी यह कहा था कि दक्षिण ज्यादा कर देता है, इसलिए उसे अलग हो जाना चाहिए।

यह भी पढ़ेंः-