Major Union Cabinet Reshuffle Updates || Image- IBC24 News Archive
नागपुर: केंद्रीय मंत्री और रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (ए) के प्रमुख रामदास आठवले ने सोमवार को कहा कि केंद्रीय मंत्रिमंडल में बहुत जल्द फेरबदल हो सकता है। (Major Union Cabinet Reshuffle Updates) उन्होंने संकेत दिया कि मंत्रिमंडल में भाजपा और सहयोगी राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के नए चेहरों को जगह मिल सकती है। पत्रकारों से बातचीत में आठवले ने कहा कि भाजपा संगठन में बदलाव के बाद केंद्रीय मंत्रिमंडल में फेरबदल की संभावना है। उन्होंने कहा कि नए चेहरों को सरकार में शामिल किया जा सकता है।
IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े
आठवले ने शरद पवार के नेतृत्व वाली राकांपा (शरदचंद्र पवार) से वैचारिक मतभेद भुलाकर राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन में शामिल होने की अपील की। उन्होंने कहा कि इससे विकास के प्रयासों को और मजबूती मिलेगी। उन्होंने कहा कि अगर शरद पवार सरकार का हिस्सा बनने से इनकार करते हैं, तो उनकी पार्टी के आठ सांसदों को NDA में शामिल हो जाना चाहिए।
आठवले ने कहा, “वैचारिक मतभेद हो सकते हैं, लेकिन उन्हें NDA में शामिल हो जाना चाहिए।” (Major Union Cabinet Reshuffle Updates) उन्होंने अपने अलावा जॉर्ज फर्नांडीस, नीतीश कुमार, शरद यादव, ममता बनर्जी और नवीन पटनायक जैसे पूर्व एनडीए सहयोगियों का उदाहरण भी दिया।
रामदास आठवले ने कॉकरोच जनता पार्टी के संयोजक अभिजीत दीपके को भी RPI(A) में शामिल होने की अपील की। उन्होंने कहा कि इससे डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर के सपनों को पूरा करने और समाज व पार्टी को मजबूत करने में मदद मिलेगी।
IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें
केंद्रीय मंत्री ने आरक्षण खत्म करने की मांग को लेकर भी चिंता जताई। (Major Union Cabinet Reshuffle Updates) उन्होंने कहा कि आरक्षण संवैधानिक अधिकार है और सरकार को इसे खत्म करने की मांग करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करनी चाहिए।
टाटा स्टील शतरंज भारत: छह दौर के बाद आनंद और निहाल संयुक्त बढ़त पर
कोरेगांव भीमा हिंसा मामले में शरद पवार की चिट्ठी अब भी सीएमओ के पास होनी चाहिए : उद्धव
सेबी ने विशेषीकृत निवेश कोषों के लिए एकसमान अनुपालन रिपोर्टिंग का प्रारूप जारी किया
दिल्ली सरकार के आधिकारिक कार्यक्रमों में मटन रोगन जोश से लेकर पनीर टिक्का तक होगा शामिल
कर्नाटक में महिला को निर्वस्त्र करने का मामला : एनसीडब्ल्यू ने लिया संज्ञान, रिपोर्ट तलब की