सेल्फी को लेकर वरुण धवन को मुंबई पुलिस का ई-चालान

Ads

सेल्फी को लेकर वरुण धवन को मुंबई पुलिस का ई-चालान

  •  
  • Publish Date - November 23, 2017 / 07:12 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:14 PM IST

सेल्फी का मतलब होता है खुद की फोटो लेना लेकिन अब फोटोग्राफी का सेल्फी फॉर्मेट इतनी तरक्की कर चुका है कि अब ये खुद के साथ-साथ दूसरों के लिए भी खतरनाक साबिता होता जा रहा है. सेल्फी को लेकर जानजाने की खबरें आजकल आम हैं। 

इसबार खतरनाक तरीके से सेल्फी लेने का मामला मुंबई से है. यह मामला किसी आम आदमी का नहीं बल्कि एक्टर वरुण धवन का है.

ये भी पढ़ें- ‘सेनापति’ के इस करतूत से शर्मसार हुई सेना !

ये भी पढ़ें- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ हमेशा रहती है गुरदीप

दरसअल वरुण अपनी कार में थे और उनके साथ चल रही ऑटो में एक लड़की थी. वरुण ने अपनी कार से सिर बाहर निकाला और लड़की ने अपने ऑटो से. इसके बाद वरुण ने सेल्फी ली, खतरनाक तरीके ली गई इस सेल्फी को लेकर मुंबई पुलिस ने एक्टर वरुण धवन कोफटकार लगाई है.

इसके साथ ही वरुण को ई-चालान भी भेजा गया है। मुंबई पुलिस ने तस्वीर शेयर करते हुए लिखा- वरुण धवन ये एंडवेनचर सिल्वर स्क्रीन पर अच्छे लगते हैं, लेकिन मुंबई की सड़कों पर नहीं. आपने अपनी, आपके फैन की और कुछ और लोगों की जान जोखिम में डाली. हम आपके जैसे एक जिम्मेदार मुंबईकर और यूथ आयकन से इससे ज्यादा की उम्मीद करते हैं. ई-चालान आपके घर पहुंच रही होगी. इसके बाद हम और कड़ी कार्रवाई करेंगे. वरुण ने अपनी इस हरतक के लिए मुंबई पुलिस से माफी मांगी है. 

 

 

 

वेब डेस्क, IBC24