दिल्ली में फिर बढ़ रही कोरोना मरीजों की संख्या, 1 दिन में 131 ने तोड़ा दम

Ads

दिल्ली में फिर बढ़ रही कोरोना मरीजों की संख्या, 1 दिन में 131 ने तोड़ा दम

  •  
  • Publish Date - November 19, 2020 / 06:24 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:00 PM IST

नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली में कोरोना के आंकड़े फिर बढ़ते जा रहे हैं। बीते 24 घंटे में यहां 131 लोगों ने दम तोड़ा है। वहीं 7486 नए केस सामने आए हैं। वहीं राहत की बात है कि 6901 मरीज ठीक हो गए हैं। नवंबर के 18 दिनों में यहां 1.16 लाख केस आए हैं, यानी रोजाना औसतन छह हजार से ज्यादा। इस दौरान यहां 1381 लोगों की मौत हुई है।

पढ़ें- किसानों के खातों में अगले माह डाले जाएंगे 2000 रुपए, सूची में ऐसे देख सकते हैं अपना नाम

दिल्ली में कुल संक्रमितों का आंकड़ा 5 लाख के पार हो गया है। केजरीवाल सरकार ने डॉक्टर्स और स्टाफ की कमी दूर करने के लिए कोविड-19 हॉस्पिटल्स में MBBS 4th और 5th ईयर स्टूडेंट्स, इंटर्न और बीडीएस डॉक्टर्स की ड्यूटी लगाने को मंजूरी दे दी है। इन्हें आठ घंटे की शिफ्ट में रोजाना 1000 रुपए और 12 घंटे की शिफ्ट में 2000 रुपए दिए जाएंगे।

पढ़ें- बड़ा फैसला, इस राज्य में 30 नवंबर तक बंद रहेंगे स्क…

पढ़ें- ट्रक में छुपकर कश्मीर जा रहे थे आतंकी, चेकिंग के दौ…

देश में बीते 24 घंटों में 45 हजार 369 केस आए, 48 हजार 675 मरीज ठीक हो गए और 586 की मौत हो गई। अब तक कुल 89.58 लाख केस आ चुके हैं। 83.81 लाख मरीज ठीक हो चुके हैं और 1.31 लाख संक्रमितों की मौत हो चुकी है।