ICMR Covid report 2021 : एक तिहाई भारतीयों पर कोरोना संक्रमण का खतरा, ICMR की सीरो सर्वे रिपोर्ट में सामने आई ये बड़ी बात

Ads

ICMR Covid report 2021 : एक तिहाई भारतीयों पर कोरोना संक्रमण का खतरा, ICMR की सीरो सर्वे रिपोर्ट में सामने आई ये बड़ी बात

  •  
  • Publish Date - July 21, 2021 / 01:53 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:48 PM IST

ICMR Covid report 2021 

नई दिल्ली। इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च यानी ICMR ने मंगलवार को 21 राज्यों के 70 जिलों में जून-जुलाई महीने में किए गए चौथे सीरो-सर्वे की रिपोर्ट जारी की। जिसके मुताबिक देश की 67 फीसदी आबादी में एंटीबॉडी डेवलप हो गई है। यानी ये आबादी संक्रमित हो चुकी है और वायरस को बेअसर करने के लिए इन लोगों के शरीर में जरूरी एंटीबॉडी डेवलप हो चुकी है।

Read More News: छोटा सत्र…बड़ा बवाल! चार दिन के छोटे सत्र में सदन में कौन से बड़े मुद्दों की गूंज सुनाई देगी?

अच्छी बात ये है कि इनमें बड़ी संख्या में बच्चे भी शामिल हैं। इसके साथ ही स्कूल खोले जाने के सवाल पर ICMR के डायरेक्टर जनरल डॉ. बलराम भार्गव ने कहा कि स्कूल खोले जा सकते हैं, क्योंकि छोटे बच्चों में एडल्ट की तुलना में संक्रमण का खतरा कम है।

Read More News: आखिर बिलासपुर कब बनेगा स्मार्ट? 114 करोड़ की पहली किस्त जारी होने के बावजूद सभी प्रोजेक्ट अधूरे 

यूरोप के कई देशों में कोरोना के बढ़ते मामलों के बावजूद भी स्कूल खोले गए हैं। लिहाजा उन्होंने सुझाव दिया कि शुरुआती दौर में प्राइमरी स्कूल खोलने चाहिए, इसके बाद सेकेंड्री स्कूल खोले जा सकते हैं। लेकिन कोरोना के नियमों का पूरी तरह पालन होना चाहिए। हालांकि ये फैसला जिला और राज्य स्तर पर लिया जाएगा। ये कई फैक्टर पर निर्भर होगा।

Read More News: ‘जिंदगी’ हारी, ‘दिल’ जीता! संक्रमितों की जान बचाते-बचाते खुद जान गंवा बैठे डॉ शैलेंद्र साहू, दी गई भावभीनी विदाई