ट्रक पलटने से 28 की मौत 50 से ज़्यादा घायल

Ads

ट्रक पलटने से 28 की मौत 50 से ज़्यादा घायल

  •  
  • Publish Date - March 6, 2018 / 07:26 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:36 PM IST

 गुजरात के भावनगर के पास आज बेहद ही दर्दनाक घटना घटित हुई है जिसमें राजकोट हाईवे पर रंधोला गांव के पास एक ट्रक पलट गया है बताया जा रहा है कि  इस ट्रक से बारात जा रही थी। सभी बाराती ट्रक में थे और  दूल्हा अलग से अपने कुछ मित्रों के साथ कार से निकल गया था। अब तक  घायलों को भावनगर ज़िले के सिहोर गांव के अस्पताल में पहुंचाया गया। भावनगर के कलेक्टर हर्षद पटेल ने 28 लोगों की मौत की पुष्टि की है. हादसे में 50 से ज़्यादा लोग घायल हुए हैं।

 

 

मृतकों और घायलों में कई सारे बच्चे भी शामिल हैं। बताया गया कि भावनगर-राजकोट हाइवे पर बारातियों को लेकर जा रहे ट्रक में लगभग 60 लोग सवार थे। उमराला के पास यह ट्रक अनियंत्रित हो गया और नाले में पलट गया। इस दर्द नाक हादसे के लिए मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी गहरा शोक व्यक्त किया है। 

 

 

 

बताया जा रहा है की अचानक ट्रक नाले के पास आ कर अनियंत्रित हुई और उसके बाद सीधे पलट गयी अब तक एक दो लोगो को छोड़कर सभी यात्री दुर्घटना ग्रस्त हुए है। 

 

 

 

वेब टीम IBC24