रंगारेड्डी। Sonia Gandhi Shown As Bharat Mata तेलंगाना के रंगारेड्डी जिले के तुक्कुगुडा इलाके में कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान कांग्रेस पार्टी के नेताओं का होर्डिंग्स लगाए गए। होर्डिंग में सोनिया गांधी को कुछ अलग ही तरह का दिखाया गया। दरअसल, सोनिया गांधी को भारत माता के रूप में दिखाया गया है। अब उनकी ये तस्वीर हर तरफ सुर्खियों में बनी हुई है। इन कटआउट के बीच में सोनिया गांधी को भी दिखाया गया था। सोनिया गांधी के इसी कटआउट के मसले पर अब कांग्रेस घिरी है।
Sonia Gandhi Shown As Bharat Mata पोस्टर को लेकर अब विवाद शुरू हो गया है। हैदराबाद में भाजपा और वीआरएस हमला बोल दिया है। भाजपा ने कहा कि किसी भी की तुलना किसे से भी किया नहीं की जा सकती है। इसमें कांग्रेस के नेताओं को जवाब देना होगा और स्पष्टि करना देना होगा।
बीजेपी ने सोनिया गांधी के कटआउट के मुद्दे पर कांग्रेस को घेरा है। बीजेपी प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने कहा है कि कांग्रेस की आदत है कि वो भारत का अपमान करती है। शहजाद ने लिखा है कि पहले कांग्रेस नेता आराधना मिश्रा ने भारत माता की जय के नारे को पार्टी के खिलाफ बताया। पहले कांग्रेस नेता बीडी कल्ला ने सोनिया माता की जय का नारा लगाया था। अब सोनिया गांधी को भारत माता दिखा गया। बीजेपी प्रवक्ता के मुताबिक सोनिया गांधी का कटआउट दिखाता है कि कांग्रेस परिवार हमेशा देश से बड़ा है और जनता को राक्षस बताया जाता है।