बेंगलुरु, एक जुलाई (भाषा) कर्नाटक के श्रृंगेरी मठ के पुजारियों ने कश्मीर के टीटवाल में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर स्थित शारदा मंदिर में देवी शारदा के प्राण-प्रतिष्ठा से पहले तीसरा वार्षिक अभिषेक समारोह संपन्न किया।
यह अनुष्ठान कश्मीर की सेव शारदा कमेटी और चिक्कमगलुरु स्थित श्रृंगेरी मठ द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित किया गया।
आयोजकों द्वारा बुधवार को जारी एक बयान के अनुसार, इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया।
आयोजकों ने बताया कि लगभग श्रृंगेरी मठ के 30 पुजारियों ने अभिषेक संपन्न किया।
इस मौके पर सेव शारदा समिति के संयोजक रविंदर पंडिता ने श्रृंगेरी मठ के पुजारियों और अन्य श्रद्धालुओं को अपनी मौजूदगी से इस कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने के लिए धन्यवाद दिया।
भाषा देवेंद्र माधव
माधव