कोझिकोड (केरल), 31 मार्च (भाषा) कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मंगलवार को यहां कोइलांदी में एक विशाल रोड शो में हिस्सा लिया।
कन्नूर और कोझिकोड ज़िलों में तीन चुनावी रैलियों में शामिल होने के बाद, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष यहाँ कोइलांदी में रोड शो के लिए पहुँचे।
कांग्रेस और मुस्लिम लीग के नेताओं के साथ गांधी ने रोडशो में हिस्सा लिया। इस दौरान सड़क के दोनों ओर भारी भीड़ थी, जो कांग्रेस नेता का उत्साह बढ़ा रही थी।
खुली गाड़ी में सवार गांधी हाथ हिलाकर भीड़ का अभिवादन करते नजर आए।
कोइलांदी से कांग्रेस उम्मीदवार और कोझिकोड जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष के. प्रवीणकुमार तथा कांग्रेस महासचिव के.सी. वेणुगोपाल भी वाहन में मौजूद थे।
गांधी सोमवार से केरल में हैं, जहाँ वह 9 अप्रैल को होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस और यूडीएफ उम्मीदवारों के चुनाव प्रचार में हिस्सा ले रहे हैं।
भाषा नेत्रपाल दिलीप
दिलीप