वडोदरा के पास एक बस के ट्रेलर से टकराने से छह लोगों की मौत, 15 अन्य घायल

Ads

वडोदरा के पास एक बस के ट्रेलर से टकराने से छह लोगों की मौत, 15 अन्य घायल

  •  
  • Publish Date - October 18, 2022 / 10:17 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:20 PM IST

वडोदरा (गुजरात), 18 अक्टूबर (भाषा) गुजरात के वडोदरा शहर की बहारी सीमा पर अहमदाबाद-मुंबई राष्ट्रीय राजमार्ग पर मंगलवार सुबह एक बस के ट्रेलर (मालवहन के लिये इस्तेमाल होने वाला ट्रक) से टकराने से छह लोगों की जान चली गई, जबकि करीब 15 अन्य लोग घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि हादसा सुबह करीब साढ़े चार बजे हुआ, जब लग्ज़री बस राजस्थान से सूरत (गुजरात) की ओर जा रही थी।

पाणीगेट थाने के एक अधिकारी ने बताया कि राजमार्ग पर ‘ओवरटेक’ करने की कोशिश में बस ने ट्रेलर को पीछे से टक्कर मार दी।

पुलिस उपायुक्त (जोन-3) यशपाल जगनिया ने बताया कि हादसे में छह यात्रियों की जान चली गई, जबकि 15 अन्य लोग घायल हो गए।

उन्होंने कहा, ‘‘चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी और दो अन्य ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।’’

पुलिस ने बताया कि हादसे में जान गंवाने वालों में एक बच्चा, एक महिला और चार पुरुष हैं।

भाषा निहारिका प्रशांत

प्रशांत