कश्मीर के ऊपरी इलाकों में हिमपात हुआ

Ads

कश्मीर के ऊपरी इलाकों में हिमपात हुआ

  •  
  • Publish Date - March 15, 2026 / 03:43 PM IST,
    Updated On - March 15, 2026 / 03:43 PM IST

श्रीनगर, 15 मार्च (भाषा) गुलमर्ग पर्यटन स्थल समेत कश्मीर के ऊपरी इलाकों के कुछ क्षेत्रों में हिमपात हुआ, जबकि मैदानी इलाकों में रविवार को भारी बारिश हुई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

गुलमर्ग के ऊपरी इलाकों (अफरवत और कोंगदूरी क्षेत्र समेत) में हिमपात हुआ। दक्षिण कश्मीर के शोपियां जिले में मुगल रोड पर स्थित पीर की गली और सोनमर्ग-जोजिला क्षेत्र में भी हिमपात हुआ।

अधिकारियों ने बताया कि जोजिला दर्रे पर हुए हिमपात के कारण श्रीनगर-लेह राष्ट्रीय राजमार्ग को बंद करना पड़ा।

उन्होंने बताया कि श्रीनगर समेत घाटी के मैदानी इलाकों में भारी बारिश हुई।

घाटी में भारी बारिश के कारण दिन का तापमान गिर गया है।

मौसम विभाग ने 20 मार्च तक मौसम में बदलाव होने का अनुमान जताया है।

इसने कहा कि सोमवार सुबह तक रुक-रुक कर हल्की से मध्यम बारिश या ऊपरी इलाकों में हिमपात होने का अनुमान है।

मंगलवार को ऊंचाई वाले इलाकों में कुछ छिटपुट स्थानों पर हल्की बारिश या हिमपात का अनुमान है।

मौसम विभाग ने कहा है कि 24-25 मार्च को एक बार फिर बारिश होने का अनुमान है।

भाषा

शुभम देवेंद्र

देवेंद्र