किरण ट्रेनर एयरक्राफ्ट हादसे का शिकार, महिला कैडेट सुरक्षित

Ads

किरण ट्रेनर एयरक्राफ्ट हादसे का शिकार, महिला कैडेट सुरक्षित

  •  
  • Publish Date - November 24, 2017 / 10:19 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:38 PM IST

हैदराबाद, तेलंगाना। एक ट्रेनर एयरक्राफ्ट महिला कैडेट की जान आज बाल-बाल बच गई, जब किरण विमान हादसे का शिकार हो गया। सिद्दीपेट में हकीमपेट एयर फोर्स स्टेशन से किरण ट्रेनर एयरक्राफ्ट ने उड़ान भरी थी।

एयरक्राफ्ट में लड़ाकू ट्रेनिंग के लिए महिला कैडेट ऑन बोर्ड थी, तभी विमान में खतरे का संकेत आया। महिला कैडेट ने इमरजेंसी लैंडिंग की कोशिश की, लेकिन इसमें सफल नहीं हो पाई। खुशकिस्मती की बात ये रही कि एयरक्राफ्ट के हादसे का शिकार होने के ऐन वक्त पर वो खुद को बाहर निकालने में कामयाब हो गई और इस तरह उसकी जान बच गई।

आपको बता दें कि किरण हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड द्वारा निर्मित इंटरमीडियट जेट ट्रेनर टू सीटर विमान है, जिसका इस्तेमाल भारतीय नौसैनिकएयरोबैटिक टीम सागर पवन और भारतीय नौसेना की एयरोबैटिक टीम सूर्य किरण 2011 तक करती रही है। इसके बाद किरण एयरक्राफ्ट का इस्तेमाल लड़ाकू पायलटों की ट्रेनिंग के लिए किया जाने लगा। 

 

हैदराबाद में ही 3 मार्च 2010 को इंडियन एविएशन एयर शो के दौरान भी किरण विमान हादसे का शिकार हुआ था, जिसमें दोनों क्रू मेंबर्स की जान चली गई थी। इस बार भी इसी राज्य में किरण एयरक्राफ्ट हादसे का शिकार हुआ है, लेकिन संयोग से महिला कैडेट जान बचाने में कामयाब रही।

 

वेब डेस्क, IBC24