विवाह के बाद दूल्हे की हो गई मौत, दुल्हन सहित 9 लोग निकले कोरोना संक्रमित

Ads

विवाह के बाद दूल्हे की हो गई मौत, दुल्हन सहित 9 लोग निकले कोरोना संक्रमित

  •  
  • Publish Date - December 10, 2020 / 11:50 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:25 PM IST

लखनऊ,यूपी। यूपी के फिरोजाबाद में शादी के 10 दिन बाद दूल्हे की मौत हो गई। 4 दिसंबर को दूल्हे की मौत हुई थी तो दूल्हे को बुखार और सांस लेने में दिक्कत थी, लेकिन उसका कोरोना टेस्ट नहीं कराया गया था।

पढ़ें- पति की आंखों के सामने 17 युवकों ने किया गैंगरेप, एक…

इसके बाद शंका होने पर परिवार की कोरोना जांच कराई गई तो 9 लोग संक्रमित निकले।

पढ़ें- प्रधानमंत्री मोदी के मंत्री ने किसान आंदोलन को बताया पाकिस्तान और चीन की साजिश

युवक की 25 नवंबर को शादी हुई थी। शादी के तुरंत बाद युवक का स्वास्थ्य बिगड़ गया और चार दिसंबर को उसकी मौत हो गई थी। कोरोना टेस्ट में दुल्हन समेत 9 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। इसमें दुल्हन की सास भी शामिल है, फिलहाल सभी का इलाज चल रहा है।

पढ़ें- पति की आंखों के सामने 17 युवकों ने किया गैंगरेप, एक…

इसके अलावा गांव के अन्य लोगों की कोरोना जांच के लिए मेडिकल कैंप लगाया गया है। गांव में स्वास्थ्य महकमे द्वारा कोरोना जांच कैंप लगाया गया है, जिससे संपर्क में आए लोगों की पहचान कर उनकी जांच की जा सके।