वकील ने दिल्ली के अदालत परिसरों में खराब मोबाइल नेटवर्क का मुद्दा उठाया

वकील ने दिल्ली के अदालत परिसरों में खराब मोबाइल नेटवर्क का मुद्दा उठाया

वकील ने दिल्ली के अदालत परिसरों में खराब मोबाइल नेटवर्क का मुद्दा उठाया
Modified Date: July 30, 2026 / 10:27 pm IST
Published Date: July 30, 2026 10:27 pm IST

नयी दिल्ली, 30 जुलाई (भाषा) एक वकील ने तीस हजारी और कड़कड़डूमा अदालत परिसर के प्रधान जिला न्यायधीशों को पत्र लिखकर अदालत परिसर में मोबाइल नेटवर्क की लगातार समस्याओं की ओर ध्यान दिलाया है। साथ ही उन्होंने वकीलों, वादकारियों और अदालत के कर्मचारियों के लिए कनेक्टिविटी बेहतर बनाने के मकसद से सिग्नल बढ़ाने वाले बुनियादी ढांचे को लगाने की मांग की है।

वकील मनीष जैन ने 30 जुलाई को अलग-अलग पत्र में कहा कि अलग-अलग अदालत इमारतों के अंदर मोबाइल सिग्नल कमजोर होने से बातचीत में दिक्कतें आ रही हैं और अदालत से जुड़े लोगों के कामकाज पर असर पड़ रहा है।

उन्होंने बताया कि यह समस्या दोनों अदालत परिसरों की मुख्य इमारतों के साथ-साथ नए भवनों और एनेक्सी ब्लॉकों में भी बनी हुई है।

इसमें गया कि खराब नेटवर्क कवरेज के कारण फोन कॉल, इंटरनेट सुविधा और डिजिटल संचार सेवाएं अक्सर बाधित होती हैं। इससे अधिवक्ताओं को अपने मुवक्किलों से संपर्क करने, मामलों से जुड़ी जानकारी हासिल करने और सुनवाई के दौरान जरूरी सूचनाएं प्राप्त करने में परेशानी होती है।

यह पत्र कड़कड़डूमा अदालत और तीस हजारी अदालत के प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीशों को भेजा गया है।

भाषा

शुभम पवनेश

पवनेश


लेखक के बारे में