सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी, कश्मीर के बड़गाम से लश्कर के दो आतंकवादी गिरफ्तार

Ads

सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी, कश्मीर के बड़गाम से लश्कर के दो आतंकवादी गिरफ्तार : two Lashkar terrorists arrested from Budgam

  •  
  • Publish Date - December 23, 2021 / 08:37 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:28 PM IST

श्रीनगर, 23 दिसंबर (भाषा) जम्मू कश्मीर के बड़गाम जिले में सुरक्षाबलों ने बृहस्पतिवार को लश्कर ए तैयबा के दो आतंकियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

Read more : मिस यूनिवर्स बनते ही हरनाज संधू का बोल्ड अवतार, सोशल मीडिया में तस्वीरें हुई वायरल 

पुलिस के एक प्रवक्ता ने कहा, “गोपनीय जानकारी के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस, सेना और सीआरपीएफ ने प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन लश्कर ए तैयबा से जुड़े दो आतंकवादियों को बड़गाम के मागम इलाके से गिरफ्तार किया।” प्रवक्ता ने कहा कि गिरफ्तार किये गए आतंकियों की पहचान मोहम्मद शफी गनई और जहूर अहमद चोपन के रूप में की गई है।

Read more : पूरे प्रदेश में आज से नाइट कर्फ्यू की घोषणा, सीएम ने कहा सुबह 5 बजे तक लागू होगा नियम

पुलिस ने कहा कि जांच के दौरान पता चला कि गिरफ्तार किये गए आरोपी लश्कर ए तैयबा के कमांडरों के संपर्क में थे और उन्हें आश्रय और परिवहन की सुविधाएं मुहैया करवा रहे थे। प्रवक्ता ने कहा कि इस संबंध में खग पुलिस थाने में एक प्राथमिकी दर्ज की गई है और आगे की जांच जारी है।