वेब डेस्क। फिल्म पद्मावती के देश व्यापी विरोध के कारण फिल्म की रिलीज 1 दिसंबर को टाल दी गई। लेकिन इन सब के बीच फिल्म और उसके निर्माताओं के लिए एक अच्छी खबर ब्रिटेन से आई। दरअसल ब्रिटेन सेंसर बोर्ड ने फिल्म को बिना किसी कट के पास कर दिया। ब्रिटिश सेंसर बोर्ड ने फिल्म को 12A आॅडियंस सर्टिफिकेट दिया। जिसके अनुसार 12 साल और उससे उपर की उम्र के बच्चे वयस्क की देखरेख में यह फिल्म देख सकते है।
अब 1 दिसंबर को नहीं पधारेंगी पद्मावती, नई रिलीज डेट की होगी घोषणा
जिसके बाद ऐसी उम्मीद की जा रही है कि फिल्म ब्रिटेन में 1 दिसंबर को रिलीज कर दी जाए। लेकिन भारतीय दर्शकों को इस फिल्म के लिए अभी और इंतजार करना पढ़ सकता है। हालही में एक सवाल का जवाब देते हुए सूचना और प्रसारण मंत्री राज्यमंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौर ने कहा कि फिल्म प्रमाणन बोर्ड किस काम के लिए उसे अपना काम करने दीजिए।
पद्मावती पर दीपिका की नाक काटने से लेकर भंसाली के सिर तक की धमकी
दरअसल फिल्म को लेकर कुछ ऐसी अफवाहें सामने आई थी की फिल्म में अलाउद्दीन खिलजी और पद्मावती के केरेक्टर के बीच कुछ रोमेंटिक सीन फिल्माए गए है। जिसके बाद देशभर में फिल्म का विरोध शुरू हो गया था। और निर्देशक संजय लीला भंसाली पर इतिहास को तोड़मरोड़ कर पेश करने के आरोप लगने लगे थे। बहरहाल भारत में तो फिल्म की रिलीज रोक दी गई है अब देखना यह है कि ब्रिटेन सेंसर बोर्ड से फिल्म पास होने के बाद क्या 1 दिसंबर को फिल्म वहां रिलीज होगी या नहीं।