व्यापमं घोटाला: PMT केस में 592 पर चार्जशीट, रसूखदारों को बचाने का आरोप 

Ads

व्यापमं घोटाला: PMT केस में 592 पर चार्जशीट, रसूखदारों को बचाने का आरोप 

  •  
  • Publish Date - November 23, 2017 / 01:36 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:59 PM IST

बहुचर्चित व्यापमं घोटाले के 2012 पीएमटी केस में गुरूवार को सीबीआई ने सुप्रीम कोर्ट में चार्जशीट पेश कर दी। जिसमें सीबीआई ने 592 लोगों को आरोपी बनाया है, जिनमे व्यापमं के 4 पूर्व अधिकारी शामिल हैं।

सीबीआई ने व्यापमं के पूर्व डायरेक्टर पंकज त्रिवेदी, सीनियर विश्लेषक नितिन महेंद्रा, तत्कालीन सिस्टम एनालिस्ट अजय कुमार सेन और सीनियर प्रोग्रामर सीके मिश्रा को आरोपी बनाया है। इसी के साथ इस लिस्ट में प्रदेश के कुछ जाने माने प्रायवेट काॅलेजों के तत्कालीन चेयरमेनस् के भी नाम सामने आ रहे हैं।

जिनमें चिरायु मेडिकल काॅलेज के अजय गोयनका, पीपुल्स मेडिकल काॅलेज के एसएन विजयवर्गीय, सुरेश सिंह भदौरिया भोपाल मेडिकल काॅलेज और एलएन मेडिकल काॅलेज के जेएन चैकसे का नाम शामिल है।

अपको बता दें कि सीबीआई ने व्यापमं घोटालों में तक लगभग 4 दर्जन मामलों में एफआईआर दर्ज की हैै। आज पेश की गई चार्टशीट में सीबीआई ने 2012 में पीएमटी में रोल नंबर आवंटन, ओएमआर शीट और अन्य कुछ गड़बडियों को लेकर व्यापमं के पूर्व अधिकारियों और अन्य को आरोपी बनाया है।

व्यापमं घोटाले में CM शिवराज को क्लीनचिट मिलने की खबर का CBI ने किया खंडन, कहा-जांच अभी जारी

वहीं सीबीआई की चार्टशीट पर विहिसल व्लोअर आनंद राय ने सवाल खडे़ करते हुए आरोप लगाया है कि मामले में बडे़ और रसूखदार लोगों को बचाया जा रहा है। इसी के साथ उन्होंने कहा कि जब विनोद भंडारी जेल जा सकते हैं तो दूसरे रसूखदारों को जेल क्यों नहीं भेजा जा रहा ।

अमन वर्मा, IBC24