स्कूल यूनीफार्म नहीं पहनने पर छात्र को मिली ऐसी सज़ा कि सब हैरान

Ads

स्कूल यूनीफार्म नहीं पहनने पर छात्र को मिली ऐसी सज़ा कि सब हैरान

  •  
  • Publish Date - November 18, 2017 / 05:24 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:51 PM IST

 

कानपुरस्कूल में अर्धवार्षिक परीक्षा चल रही थी और ग्यारवहीं का एक छात्र यूनिफार्म के बदले जींस पहनकर स्कूल पहुंच गया। इसके बाद तो उसके साथ ऐसा सलूक हुआ, जिससे न सिर्फ वो छात्र दहशत में है, बल्कि हर कोई हैरान है। आप सोच रहे होंगे कि आखिर ऐसा क्या हुआ, उस छात्र के साथ, तो हम आपको बताते हैं, पूरा माजरा।

कानपुर देहात के सिकंदरा थाना के अंबेडकर इंटर कॉलेज का छात्र घर से स्कूल के लिए निकला था। घरवालों को पता था कि स्कूल में छमाही परीक्षा चल रही है, लेकिन स्कूल की छुट्टी से पहले ही जब उन्होंने छात्र को बदहाल स्थिति में वापस आते देखा तो सब परेशान हो गए। उसकी जांघों से खून बह रहा था, शरीर पर चोट के निशान थे। किसी अनहोनी की आशंका को लेकर सब घबरा गए। जब छात्र से पूछा गया तब पूरी कहानी सामने आई।

दरअसल, ग्यारवहीं का ये छात्र स्कूल ड्रेस की बजाय जींस पहनकर चला गया था। छात्र को जींस में देखकर स्कूल प्रबंधक को गुस्सा आ गया और उसे क्लास से बुलाकर प्रबंधक के दफ्तर में लाया गया। वहां पहले तो छात्र की जमकर पिटाई की गई और फिर कैंची से उसकी जींस पैंट काटी जाने लगी। पैंट के साथ-साथ जब छात्र की जांघ कट गई और खून बहने लगा तो एक चपरासी को बुलाकर बच्चे को घर पहुंचा आने को कहा गया। छात्र को ये धमकी भी दी गई कि अगर उसने किसी को इस सजा के बारे में बताया तो उसकी खैर नहीं। पीड़ित छात्र का कहना है कि शिकायत करने पर उसे स्कूल से निकालने की धमकी दी गई थी, इसलिए वो बिना किसी को कुछ बताए, चुपचाप घर आ गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और पीड़ित के परिवार को भरोसा दिया है कि जांच करने के बाद आरोपी स्कूल मैनेजर पर कार्रवाई की जाएगी।