UP Crime News: बेटी ने की लव मैरिज तो ठनका परिवार वालों का माथा, दमाद को दी ये खौफनाक सजा, मामला सुनकर कांप उठेगी रूह

UP Crime News: बेटी ने की लव मैरिज तो ठनका परिवार वालों का माथा, When daughter did a love marriage, Family got angry and killed the son-in-law

UP Crime News: बेटी ने की लव मैरिज तो ठनका परिवार वालों का माथा, दमाद को दी ये खौफनाक सजा, मामला सुनकर कांप उठेगी रूह

Durg News. Image Credit: IBC24 File Photo

Modified Date: August 20, 2025 / 03:28 pm IST
Published Date: August 20, 2025 1:58 pm IST

कौशांबी: UP Crime News: उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले में कथित तौर पर प्रेम प्रसंग की वजह से 20 वर्षीय युवक की धारदार हथियार से हमला करके हत्या कर दी गई। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि घटना मंगलवार देर रात चायल क्षेत्र के रक्तखान गांव में हुई। स्थानीय निवासियों के अनुसार अंकुल नामक युवक ने कुछ समय पहले रक्तखान गांव की ही एक लड़की से मंदिर में शादी की थी, हालांकि लड़की का परिवार इस रिश्ते से नाराज था।

Read More : UP News: यूपी के जलालाबाद का नाम बदला, अब मिली हिंदूओं के आराध्य पर ऐतिहासिक पहचान, गृह मंत्रालय ने दी मंजूरी

चायल के उप जिलाधिकारी अभिषेक सिंह ने कहा, ‘मंगलवार रात करीब 11 बजे, कुछ लोग अंकुल को बहला-फुसलाकर एक सुनसान मकान में ले गए और उस पर धारदार हथियारों से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे कौशांबी के जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।’ पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Read More : Highway Helpline Number : सुनसान जगह पर गाडी चलते चलते हो जाए बंद यां पेट्रोल हो जाए ख़त्म, तत्काल मदद के लिए नोट करें ये नंबर..

सिंह ने बताया कि मुंबई में काम करने वाले अंकुल के माता-पिता गांव लौट रहे हैं। उन्होंने कहा, ‘‘उनके पहुंचने के बाद औपचारिक शिकायत दर्ज की जाएगी। मामले की जांच की जा रही है।’’


लेखक के बारे में