प्रयागराज, 11 जून (भाषा) उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में बृहस्पतिवार को एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस के अनुसार, यह घटना जिले के यमुनानगर क्षेत्र के औद्योगिक थाना अंतर्गत गोती गांव की है।
पुलिस के मुताबिक दोपहर में गोली लगने की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को एसआरएन अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
एसीपी (करछना) सुनील कुमार ने बताया कि मृतक की पहचान कुश सिंह (20) के रूप में हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
उन्होंने कहा कि परिजनों से तहरीर प्राप्त होने के बाद प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जाएगी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
भाषा
राजेंद्र रवि कांत