boAt New Smartwatch: boAt का बड़ा धमाका! भारत की पहली Type-C चार्जिंग स्मार्टवॉच लॉन्च, इसके फीचर्स और कीमत आपको कर देंगे हैरान!
boAt New Smartwatch: boAt ने अपनी नई Storm Call 4 और Ultima Vogue 2 स्मार्टवॉच लॉन्च कर दिया है। इनका सबसे बड़ा फीचर Type-C चार्जिंग है, जिससे अलग मैग्नेटिक चार्जर की जरूरत नहीं पड़ती। दोनों वॉच में आधुनिक फीचर्स दिए गए हैं।
(boAt New Smartwatch/ Image Credit: ANI News)
- boAt ने लॉन्च की दो नई स्मार्टवॉच
- पहली बार Type-C चार्जिंग का फीचर
- Storm Call 4 की कीमत ₹1,599
नई दिल्ली: boAt New Smartwatch Launched: गुरुग्राम की पॉपुलर कंपनी boAt ने भारत में अपनी दो नई स्मार्टवॉच Storm Call 4 और Ultima Vogue 2 लॉन्च कर दी है। इन दोनों वॉच की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इनमें अब Type-C चार्चिंग सपोर्ट दिया गया है यानी यूजर्स को अलग से मैग्नेटिक चार्जर या डॉक रखने की जरूरत नहीं होगी। वही केबल इस्तेमाल होगी जो मोबाइल, लैपटॉप और पावर बैंक चार्ज करने में काम आती है।
boAt Storm Call 4 के फीचर्स और बैटरी
Storm Call 4 में 1.96 इंच का HD डिस्प्ले मिलता है, जिसकी ब्राइटनेस 500 निट्स तक जाती है। इसमें फंक्शनल क्राउन दिया गया है जिससे नेविगेशन आसान हो जाता है। यह वॉच एक बार चार्ज करने पर करीब 12 दिन तक चल सकती है। इसमें Bluetooth Calling का फीचर भी है, जिससे सीधे वॉच से कॉल की जा सकती है। हेल्थ फीचर्स में हार्ट रेट, SpO2, स्लीप और स्ट्रेस मॉनिटरिंग शामिल हैं। इसके अलावा Emergency SOS और Female Wellness Tracking भी दिया गया है। यह वॉच IP68 रेटिंग के साथ आती है और 100 से ज्यादा स्पोर्ट्स मोड सपोर्ट करती है।
boAt Ultima Vogue 2 के फीचर्स
Ultima Vogue 2 में 1.96 इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। जिसकी ब्राइटनेस 1000 निट्स तक है। इसका मेटल फ्रेम इसे प्रीमियम और स्टाइलिश लुक देता है। इसमें भी Bluetooth Calling, 100+ स्पोर्ट्स मोड और IP68 वॉटर रेसिस्टेंस जैसे फीचर्स मिलते हैं। हेल्थ ट्रैकिंग के लिए हार्ट रेट, SpO2, स्लीप और स्ट्रेस मॉनिटरिंग की सुविधा दी गई है। इसके साथ ही महिलाओं के लिए Wellness Tracking और सुरक्षा के लिए Emergency SOS फीचर भी मौजूद है। कंपनी का दावा है कि यह वॉच एक बार चार्ज करने पर लगभग 10 दिन तक चल सकती है।
कीमत और उपलब्धता
boAt Storm Call 4 की कीमत 1,599 रुपये रखी गई है और इसकी प्री-बुकिंग 29 मई 2026 से शुरू होगी। वहीं इसकी बिक्री 12 जून 2026 से शुरू होगी। दूसरी तरफ Ultima Vogue 2 की कीमत 2,799 रुपये तय की गई है और यह कई कलर ऑप्शंस में उपलब्ध होगी। कम कीमत और नए फीचर्स के साथ यह दोनों स्मार्टवॉच भारतीय बाजार में बजट सेगमेंट में एक मजबूत विकल्प बनकर सामने आई हैं।
इन्हें भी पढ़ें:
- SSB Constable GD Recruitment 2026: SSB में निकली बंपर भर्ती! कॉन्स्टेबल GD पदों के लिए आवेदन शुरू, जानें कैसे और कौन कर सकता है अप्लाई
- RBI Polymer Notes: क्या भारत में जल्द आएंगे प्लास्टिक नोट? आरबीआई ने दिया ये बड़ा अपडेट, जानिए पॉलीमर नोट के फायदे
- Raipur Chakubaji News: राजधानी में बेखौफ बदमाश!… मामूली विवाद पर युवक को उतारा मौत के घाट, जानें किस इलाके में हुई वारदात

Facebook


