‘The Legend of Maula Jatt’ : इस पाकिस्तानी फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल, कमाई के मामले में रचा इतिहास

Ads

'The Legend of Maula Jatt' :  पाकिस्तान की इस फिल्म का नाम है'द लेजेंड ऑफ मौला जट्ट', ये फिल्म पाकिस्तान की सबसे महंगी फिल्म है।

  •  
  • Publish Date - December 3, 2022 / 06:16 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:51 PM IST

'The Legend of Maula Jatt'

नई दिल्ली : ‘The Legend of Maula Jatt’ : पिछले कुछ समय से बॉक्स ऑफिस पर बॉलीवुड की फिल्में लगातार फ्लॉप हो रही है और साउथ की फिल्मे लगातार धमाल मचा रही है। इसी बीच बॉक्स ऑफिस पर एक फिल्म जमकर धमाल मचा रही है। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस में कई सारे रिकॉर्ड बना रही है। यह फिल्म ना ही बॉलीवुड की है और ना ही साउथ की, ये फिल्म है पाकिस्तान की।

यह भी पढ़ें : ये है सुपरस्टार बाप का सुपर फ्लॉप बेटा, जिसने 19 साल के फिल्मी करियर में नहीं दी एक भी सोलो हिट फिल्म… 

ग्लोबल बॉक्स ऑफिस छाई है फिल्म

‘The Legend of Maula Jatt’ :  पाकिस्तान की इस फिल्म का नाम है’द लेजेंड ऑफ मौला जट्ट’, ये फिल्म पाकिस्तान की सबसे महंगी फिल्म है। फिल्म ‘द लेजेंड ऑफ मौला जट्ट’ का बॉक्स ऑफिस पर डंका बज रहा है। सिर्फ पाकिस्तान में ही नहीं फवाद खान और माहिरा खान की फिल्म ग्लोबल बॉक्स ऑफिस पर भी छाई हुई है। वर्ल्डवाइड मार्केट में फिल्म का ओपनिंग वीकेंड कलेक्शन 50 करोड़ हो गया है। इसी के साथ मूवी ने इतिहास रच दिया है।

यह भी पढ़ें : इस हाल में मिला ‘मैं हूं ना’ फिल्म में काम करने वाला हीरो, तस्वीर देखकर पहचान नहीं पाओगे 

‘द लेजेंड ऑफ मौला जट्ट’ ने अपने नाम किए ये रिकॉर्ड

‘The Legend of Maula Jatt’ :  ‘द लेजेंड ऑफ मौला जट्ट’ वर्ल्डवाइड मार्केट में ओपनिंग वीकेंड में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली पाकिस्तानी फिल्म बन गई है। मूवी ने ओपनिंग वीकेंड में 50 करोड़ कमाए हैं। फिल्म की कमाई की रफ्तार यहीं नहीं रुकी। फवाद खान की मूवी का ताबड़तोड़ कमाई का सिलसिला जारी है। फिल्म UAE बॉक्स ऑफिस पर नंबर 1 ट्रेंड कर रही है। कनाडा में मूवी टॉप 6 में, ऑस्ट्रेलिया बॉक्स ऑफिस पर 8वें और यूके में 9वें नंबर पर ट्रेंड कर रही है। ‘द लेजेंड ऑफ मौला जट्ट’ 25 देशों में 500 से ज्यादा स्क्रीन्स पर रिलीज हुई है।

यह भी पढ़ें : जैकलीन की इन अदाओं पर आप हार बैठेंगे अपना दिल, साड़ी में परियों सी लगी ब्यूटी क्वीन….

400 से ज्यादा स्क्रीन्स मिलने वाली पहली पाकिस्तानी फिल्म

‘The Legend of Maula Jatt’ :  आपको जानकर हैरानी होगी कि ‘द लेजेंड ऑफ मौला जट्ट’ पहली पाकिस्तानी फिल्म है जिसे 400 से ज्यादा स्क्रीन्स मिली हैं। फिल्म यूएई, कनाडा और दूसरे देशों में शानदार प्रदर्शन कर रही है। फवाद-माहिरा की फिल्म की सक्सेस से इसके डायरेक्टर खुश हैं। ‘द लेजेंड ऑफ मौला जट्ट’ ने पाकिस्तानी सिनेमा में पुराने रिकॉर्ड्स तोड़कर नया बेंचमार्क सेट किया है। फिल्म की क्रिटिक्स और ऑडियंस सभी ने तारीफ की है।

यह भी पढ़ें : rvashi Rautela viral video: उर्वशी रौतेला ने किया रिषभ पंत को प्रपोज! बार बार i love you कह के मांग रही रिप्लाई, सामने आया वीडियो.. जानें पूरी खबर

फिल्म को मिल रहा है फैंस का प्यार

‘The Legend of Maula Jatt’ :  ‘द लेजेंड ऑफ मौला जट्ट’ का जबसे ट्रेलर और पोस्टर रिलीज हुआ था, तभी से फैंस की एक्साइटमेंट पीक पर थी। ये पंजाबी एक्शन मूवी है, जिसे बिलाल लशारी ने निर्देशित किया है। लीड रोल में फवाद खान, माहिरा खान, हमजा अली अब्बासी, हुमैमा मलिक लीड रोल में नजर आए थे। ‘द लेजेंड ऑफ मौला जट्ट’ 1979 में आई क्लासिक कल्ट मूवी मौला जट्ट की रीमेक है। सालों पहले आई इस मूवी को लोगों ने बेशुमार प्यार दिया।

यह भी पढ़ें : सनी देओल ने दिया फैंस को झटका, बर्थडे के दिन पूरी नहीं की ये डिमांड 

अब जब इस कहानी को नए कलाकारों के साथ परोसा गया तब भी फैंस इसे उतना ही प्यार दे रहे हैं। ‘द लेजेंड ऑफ मौला जट्ट’ में फवाद खान, हमजा अली के जबरदस्त ट्रांसफॉर्मेशन और परफॉर्मेंस की जमकर तारीफ हो रही है। फवाद लोकल हीरो मौला जट्ट और हमजा विलेन नूरी नथ के रोल में लाइमलाइट लूट रहे हैं।

IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें