Betul Prisoner Suicide Attempted Case/ Image Source : SCREENGRAB
भोपाल : Bhopal Man Suicide News मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से आत्महत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहाँ एक पति ने अपनी पत्नी की बेवफाई और प्रेमी के साथ चले जाने के दुख में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। युवक ने सुसाइड से पहले वीडियो बनाकर अपनी पत्नी और उसके प्रेमी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। इस पूरे मामले की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुँचकर शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए आगे की जाँच शुरू कर दी है।
मिली जानकारी के अनुसार, पूरा मामला निशातपुरा इलाके का है। यहाँ रहने वाले पंकज अहिरवार की पत्नी का एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर विकास पालकर नाम के युवक के साथ था।Viral Suicide Video मृतक की पत्नी कुछ दिनों पहले अपने प्रेमी के साथ पति को छोड़कर चली गई थी। इसी बात से परेशान होकर पंकज ने आत्महत्या का फैसला लिया।
पंकज ने आत्महत्या करने से पहले एक वीडियो बनाया और अपनी पत्नी संध्या और उसके प्रेमी विकास पालकर पर कई आरोप लगाए। Bhopal Suicide Case वीडियो के आखिर में युवक ने दोनों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की और फिर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस पूरे मामले की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुँचकर मामला दर्ज करते हुए युवक का शव बरामद किया। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए आगे की जाँच शुरू कर दी है।