Reported By: DILIP BUNTY NAGORI
,Burhanpur News/Image Credit: IBC24.in
Burhanpur News: बुरहानपुर: खंडवा–बुरहानपुर लोकसभा सीट से भाजपा सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल के छोटे भाई बाड़ू पाटिल का शव संदिग्ध परिस्थितियों में उनके ही खेत के कुएं में मिला है। इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
बुरहानपुर जिले के ग्राम बोहरडा में उस वक्त हड़कंप मच गया जब भाजपा सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल के छोटे भाई बाड़ू पाटिल का शव उनके ही खेत के कुएं में मिला। घटना की सूचना मिलते ही शिकारपुरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से शव को कुएं से बाहर निकाला गया। (Burhanpur News) घटना की खबर फैलते ही पूरे गांव सहित आसपास के क्षेत्रों में सनसनी फैल गई। वहीं सांसद के निवास पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई।
Burhanpur News: बताया जा रहा है कि सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल उस समय दिल्ली में मौजूद थे, लेकिन घटना की जानकारी मिलते ही वे बुरहानपुर के लिए रवाना हो गए हैं। (Burhanpur News) इस पूरे मामले पर एसपी देवेंद्र पाटीदार का कहना है मौत के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस जांच कर रही है।
इन्हे भी पढ़ें:-