Dindori Crime / Image Source : AI
डिंडोरी: Dindori Crime News मध्य प्रदेश के डिंडोरी जिले में एक सरकारी डॉक्टर के साथ मारपीट का सनसनीखेज मामला सामने आया है। जिला चिकित्सालय में जिला समन्वयक पद पर पदस्थ डॉ. मोहम्मद जफर खान के साथ सोमवार दोपहर नमाज पढ़ने के दौरान कुछ लोगों ने बेरहमी से मारपीट की। डॉक्टर की शिकायत पर डिंडोरी कोतवाली पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मिली जानकारी के अनुसार , घटना डिंडोरी नगर के वार्ड क्रमांक 4 स्थित मस्जिद की है। डॉ. जफर खान दोपहर की नमाज पढ़ने के लिए मस्जिद गए थे। Madhya Pradesh News आरोप है कि इसी दौरान इमरान खान नामक युवक ने डॉक्टर द्वारा ‘हाफ शर्ट’ पहनकर नमाज पढ़ने पर आपत्ति जताई। जब डॉक्टर ने कहा कि ऐसा कोई नियम नहीं है, तो इमरान खान ने मस्जिद के भीतर ही उनके साथ गाली-गलौज शुरू कर दी।
आरोप है कि इसके बाद मोंटी, मिंटू और मुजीब ने डॉक्टर जफर को पकड़ लिया और इमरान खान ने पाइप से उन पर हमला कर दिया। इस मारपीट में डॉक्टर की नाक, हाथ और पैर में गंभीर चोटें आई हैं। इतना ही नहीं, मारपीट के दौरान डॉक्टर के पास मौजूद कुछ नकद राशि और महत्वपूर्ण शासकीय कागजों को भी नुकसान पहुँचाया गया।
घटना के तुरंत बाद डॉ. जफर ने डिंडोरी कोतवाली थाना पहुँचकर चारों आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। कोतवाली प्रभारी दुर्गा प्रसाद नागपुरे ने जानकारी दी कि डॉक्टर के बयानों और शिकायत के आधार पर BNS की संबंधित धाराओं के तहत मामला पंजीबद्ध कर लिया गया है। पुलिस अब मामले की जांच कर रही है और आरोपियों की तलाश में जुटी है।
इन्हे भी पढ़ें:-