Jabalpur News : गाली देने मना करने पर हुई मारपीट में युवक की मौत, मृतक के परिजनों ने किया थाने का घेराव

Ads

Jabalpur News : 13 फरवरी की रात को दो पक्षों में हुए विवाद में घायल एक युवक ने इलाज के दौरान आज दम तोड़ दिया।

  • Reported By: Dharam Goutam

    ,
  •  
  • Publish Date - February 27, 2024 / 08:36 PM IST,
    Updated On - February 27, 2024 / 08:36 PM IST

Jabalpur News

जबलपुर। जबलपुर के पाटन थाना क्षेत्र के चौधरी मोहल्ला में 13 फरवरी की रात को दो पक्षों में हुए विवाद में घायल एक युवक ने इलाज के दौरान आज दम तोड़ दिया। जिसके बाद मृतक के परिजनों ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करते हुए पाटन थाने का घेराव करते हुए हंगामा कर दिया।

read more : Rajya Sabha Chunav Result 2024 : हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस को बड़ा झटका, BJP के हर्ष महाजन जीते राज्यसभा का चुनाव, कार्यालय में जश्न का माहौल 

दरअसल पाटन के चौधरी मोहल्ला के रहें वाले लखन चौधरी रम्मू चक्रवर्ती के घर के बाहर गाली गलौज कर रहा था जिस पर रम्मू चक्रवर्ती ने गाली देने से मना किया तो लखन चौधरी समेत उसके परिवार के तीन लोगों ने रम्मू चक्रवर्ती के साथ मारपीट करते हुए घायल कर दिया जिसके बाद गंभीर रूप से घायल रम्मू को इलाज के लिए जबलपुर के मेडिकल कालजे में भर्ती कराया गया था जहां इलाज के दौरान रम्मू की मौत हो गई।

 

मौत की जानकारी लगते ही रम्मू के परिजन बड़ी संख्या में पाटन थाने पहुंच गए और हंगामा करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग करने लगे। घंटों चले हंगामे के बाद पुलिस की समझाइश और आरोपियों को जल्दी गिरफ्तारी के आश्वासन के बाद परिजनों ने हंगामा बंद किया। फिलहाल पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करते हुए उनकी तलाश प्रारंभ कर दी है।

IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें

Follow the IBC24 News channel on WhatsApp