Khargone Rape And Murder Case: हैवानियत की हदें पार… 7 साल की मासूम से गैंगरेप के बाद हत्या, दरिंदों ने शव के साथ किया ये घिनौना काम, जानकर दहल जाएगा दिल

Ads

Khargone Rape And Murder Case: हैवानियत की हदें पार... 7 साल की मासूम से गैंगरेप के बाद हत्या, दरिंदों ने शव के साथ किया ये घिनौना काम, जानकर दहल जाएगा दिल

  •  
  • Publish Date - May 6, 2026 / 04:44 PM IST,
    Updated On - May 6, 2026 / 04:44 PM IST

Khargone Rape And Murder Case/ Image Source : file

Khargone Rape And Murder Case: मध्य प्रदेश से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, खरगोन में दो हैवानों ने 7 साल की बच्ची को अपनी हवस का शिकार बनाया है, दरिंदे यही नहीं रुके, गैंगरेप के बाद मासूम की गला दबाकर हत्या कर दी और शव को भूसे के ढेर में छिपा दिया। इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फ़ैल गई है। लोगों में भारी आक्रोश है। ये पूरा मामला ऊन थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के अनुसार, बच्ची 5 मई मंगलवार शाम से गायब थी, परिजन मासूम की खोजबीन में लगे हुए थे। तभी ग्रामीणों को भूसे के ढेर में मासूम का शव मिला। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने इस हत्याकांड में शामिल दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। परिजनों और ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। आरोपी को फांसी की सजा देने की मांग कर रहें है।

राजधानी में 5 साल की बच्ची से दुष्कर्म

वहीं दूसरा मामला मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल का है, यहाँ हबीबगंज थाना क्षेत्र में एक 70 वर्षीय रिटायर्ड वकील पर 5 साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म करने का गंभीर आरोप लगा है। मिली जानकारी के अनुसार, पीड़िता मासूम बच्ची आरोपी के घर पर ही खेल रही थी। उस समय आरोपी के घर में उसके परिवार के अन्य बच्चे भी मौजूद थे, जिनके साथ बच्ची खेल रही थी। इसी बीच, मौका पाकर आरोपी ने बच्ची को अपनी दरिंदगी का शिकार बना लिया।

 

यह घटना तब सामने आई जब बच्ची की मां ने उसके शरीर पर चोट के निशान देखे। अपनी बेटी की हालत देखकर घबराई मां ने जब उससे पूछा, तो मासूम ने आरोपी बुजुर्ग की हैवानियत भरी करतूत के बारे में आपबीती बताई। इस मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर आरोपी बुजुर्ग को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।