Sidhi News:
शिवपूजन मिश्रा, सीधीः Sidhi News: जिला चिकित्सालय में पदस्थ डॉक्टर की गुंडागर्दी सामने आई है, जहां मरीज के परिजन के साथ मौजूद डॉक्टर व साथियों के साथ इमरजेंसी कक्ष में बंद कर मारपीट करने का आरोप लगा है। पूरा मामला सामने आने के बाद सीएस ने कार्रवाई करने की बात कही है।
Sidhi News: मिली जानकारी के अनुसार जिले के रहने वाले जगलाल प्रजापति आधी अपने 3 वर्षीय नातिन का उपचार कराने पतोहू के साथ जिला अस्पताल पहुंचे। इस दौरान वहां पदस्थ डॉक्टर नीतिन सिंह परिहार, योगेंद्र प्रजापति व एक अन्य व्यक्ति इमरजेंसी वार्ड में बन्द कर मारपीट करने का आरोप लगा है। पीड़ित ने बताया कि वहां मौजूद डॉक्टरों ने जबरदस्ती वार्ड में घसीटकर अंदर ले गए और किवाड़ बंद कर दिए। इसके बाद मारपीट करना शुरू कर दिए। इतना ही नही कैंची चुभोने का भी प्रयास किया गया। पूरे मामले को लेकर पीड़ित ने कोतवाली प्रभारी को आवेदन देकर कार्रवाई की गुहार लगाई गई है।
वही सिविल सर्जन डॉ एसबी खरे ने बताया कि मैं बाहर था, लेकिन मामला सामने आने पर संबंधितों को नोटिस जारी कर जबाब मांगा गया है एवं अनुशासनात्मक कार्रवाई के लिए भी पत्र भेजा जाएगा।