ठाणे में सात मंजिला इमारत में आग लगने से बिजली के 50 मीटर नष्ट, कोई हताहत नहीं

Ads

ठाणे में सात मंजिला इमारत में आग लगने से बिजली के 50 मीटर नष्ट, कोई हताहत नहीं

  •  
  • Publish Date - March 18, 2024 / 09:53 AM IST,
    Updated On - March 18, 2024 / 09:53 AM IST

ठाणे (महाराष्ट्र), 18 मार्च (भाषा) महाराष्ट्र के ठाणे जिले में सोमवार देर रात एक सात मंजिला आवासीय इमारत में आग लग गई, जिसके बाद उसमें रहने वाले लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि इमारत के विद्युत मीटर कक्ष में आग लगी थी। आग लगने से बिजली के 50 मीटर नष्ट हो गए हैं। हालांकि, इस हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ है।

ठाणे नगर निगम के आपदा प्रबंधन विभाग के प्रमुख यासीन तड़वी ने कहा कि मुंब्रा इलाके के कौसा में स्थित इमारत में देर रात 1.40 बजे पर आग लगी थी।

उन्होंने बताया कि इमारत में रहने वाले लगभग 225 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। वहीं, एहतियात के तौर पर इमारत की बिजली आपूर्ति काट दी गई है।

सूचना मिलने के बाद स्थानीय दमकलकर्मी, आपदा प्रबंधन दल, पुलिस और बिजली आपूर्ति कंपनी के प्रतिनिधि घटनास्थल पर पहुंचे।

अधिकारी ने बताया कि रात 2.30 बजे तक आग पर काबू पा लिया गया। आग लगने के कारणों का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है।

विद्युत कंपनी के एक अधिकारी ने कहा कि सोमवार को इमारत में बिजली आपूर्ति बहाल करने के प्रयास किए जाएंगे।

भाषा

प्रीति गोला

गोला