Kal Ka Rashifal: आज रात इन तीन राशियों की बदलेगी तकदीर, चंद्र गोचर के लाभ से हर कार्य में मिलेगी सफलता

Ads

Kal Ka Rashifal: आज रात इन तीन राशियों की बदलेगी तकदीर, चंद्र गोचर के लाभ से हर कार्य में मिलेगी सफलता

  •  
  • Publish Date - February 27, 2025 / 06:13 PM IST,
    Updated On - February 27, 2025 / 06:13 PM IST

Kal Ka Rashifal/ Image Credit: IBC24 Customize

HIGHLIGHTS
  • शुक्रवार को देवगुरु बृहस्पति के नक्षत्र पूर्वाभाद्रपद में चंद्र गोचर करेंगे
  • चंद्र गोचर के गोचर कई राशियों को होगा लाभ
  • वृषभ राशि के जातकों के पारिवारिक जीवन में खुशहाली रहेगी

Kal Ka Rashifal: आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। वहीं कुछ राशि वालों के लिए बेहद शुभ रहने वाला है, तो कुछ राशि वालों को जीवन में मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। वहीं 28 फरवरी, शुक्रवार को दोपहर 1 बजकर 40 मिनट पर देवगुरु बृहस्पति के नक्षत्र पूर्वाभाद्रपद में चंद्र गोचर करेंगे, जिससे कई राशियों की किस्मत बदलने वाली है।

Read More: Amalaki Ekadashi 2025: सुहागिन महिलाएं इस दिन रखेगी आमलकी एकादशी का व्रत, यहां जानें पूजा विधि और महत्व 

वृषभ राशि- देवगुरु बृहस्पति के नक्षत्र में चंद्र गोचर से वृषभ राशि के लोगों के लिए समय अच्छा रहेगा। पारिवारिक जीवन में खुशहाली रहेगी। नौकरीपेशा लोगों के प्रमोशन की बात चल सकती है। पदोन्नती और आय वृद्धि के योग बन सकते हैं।

सिंह राशि- चंद्र गोचर से सिंह राशि के लोगों को लाभ होगा। कार्यक्षेत्र में सहयोगियों का साथ प्राप्त होगा। प्रेम संबंधित मामले में लाभ हो सकता है। करियर में सफलता हासिल हो सकती है। पारिवारिक जीवन बेहतर रहेगा। पति-पत्नी के बीच के संबंध सुधरेंगे।

धनु राशि- धनु राशि के लोगों के लिए समय अच्छा रहेगा। नए कार्यों में मन लगेगा। कुछ नया करना मानसिक स्थिति को भी बेहतर बनाएगा। तनाव से दूर रहेंगे। पद में बढ़ोतरी की बात चल सकती है। नौकरीपेशा लोग आय वृद्धि के बारे में बात कर सकते हैं। धन बढ़ोतरी के साथ समाज में मान-सम्मान बढ़ सकता है।