PMGSY First Installment First Installment Credited || Image- AI Image Generated File
नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण (PMAY-G) के तहत वित्त वर्ष 2026-27 के लिए 12 राज्यों को पहली किस्त जारी कर दी है। केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए 10,021.42 करोड़ रुपये की राशि जारी की। (PMGSY First Installment First Installment) इस कार्यक्रम में केंद्रीय राज्य मंत्री चंद्रशेखर पेम्मासानी समेत कई राज्यों के मंत्री और अधिकारी मौजूद रहे।
IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े
शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संकल्प है कि देश के हर गरीब परिवार को पक्का घर मिले। इसी उद्देश्य से वर्ष 2016 से प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण चलाई जा रही है। उन्होंने बताया कि अब तक ग्रामीण क्षेत्रों में 3.91 करोड़ घरों को मंजूरी दी जा चुकी है, जिनमें से 3.5 करोड़ से ज्यादा घर बनकर तैयार हो चुके हैं।
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि इस योजना के तहत लगभग 75 प्रतिशत घर महिलाओं के नाम या संयुक्त स्वामित्व में दिए गए हैं। इससे महिलाओं का सम्मान, आत्मविश्वास और सामाजिक सुरक्षा मजबूत हुई है। (PMGSY First Installment First Installment) उन्होंने राज्यों द्वारा किए जा रहे नवाचारों की भी सराहना की। कई राज्यों ने हेल्पलाइन, शिकायत निवारण व्यवस्था, वर्षा जल संरक्षण और स्वयं सहायता समूहों के जरिए रोजगार बढ़ाने जैसे काम किए हैं।
IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें
शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि कई गरीब परिवारों के पास घर बनाने के लिए जमीन नहीं है। ऐसे मामलों में राज्य सरकारों को विशेष पहल कर जमीन उपलब्ध करानी चाहिए। उन्होंने राज्यों से कहा कि लंबित शिकायतों का जल्द समाधान करें, निर्माणाधीन घरों को समय पर पूरा करें और जारी राशि का सही उपयोग सुनिश्चित करें। केंद्र सरकार का कहना है कि उसका लक्ष्य है कि कोई भी पात्र ग्रामीण परिवार पक्के घर से वंचित न रहे।
#WATCH दिल्ली: केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के तहत वित्त वर्ष 2026-27 के लिए 12 राज्यों को PMAY-G की पहली किस्त जारी की।
उन्होंने कहा, “प्रधानमंत्री का संकल्प है कि हर गरीब को पक्का मकान मिले, पक्का आवास मिले उसके लिए 2016 से ही… pic.twitter.com/Fo9wV3gAJ5
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 28, 2026
महिला टी20 विश्व कप: आईसीसी के मैच अधिकारियों के सभी-महिला पैनल में चार भारतीय भी
पालघर : किसान से बंदरगाह परियोजना की मुआवजा राशि से 50 लाख रुपये की ठगी, तीन लोगों पर मामला दर्ज
आईबीसी कानून आने के बाद हो चुकी है चार लाख करोड़ रुपये की वसूलीः आईबीबीआई प्रमुख
सरकारी जमीन गलत तरीके से हस्तांतरित करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई : जायसवाल
हरदोई में बिना अनुमति बुद्ध प्रतिमा स्थापित करने पर बवाल, पुलिस-राजस्व टीम पर पथराव