Vasudha 27th April 2026/Image Credit: ScreenGrab / Youtube / @Zee TV
Vasudha Upcoming Twist: ‘Zee TV‘ के सबसे पसंदीदा शो ‘वसुधा‘ की कहानी सीधा दिल पर चोट करती है क्योंकि अब यहां सांस लेना भी एक संघर्ष बन जाता है। अब कहानी का रुख भावनात्मक टॉर्चर से बदलकर शारीरिक पीड़ा की तरफ मुड़ गया है, शब्दों की ज़रूरत नहीं, यह भारीपन, दृश्यों से ही समझ आ जाता है।
करिश्मा की क्रूरता अब अपनी चरम सीमा पर पहुँच चुकी हैं। वसुधा, करिश्मा के बिछाए हुए क्रूर जाल में स्वयं को जकड़ा हुआ महसूस करती है। वसुधा को रसोई घर के भीतर कैद कर दिया जाता है और उसे पारंपरिक चक्की से गेहूं के बोरे पीसने की कड़ी मेहनत करने के लिए विवश किया जाता है। एक या दो नहीं… बल्कि ढेर सारा गेहूँ। शर्त बेरहम और स्पष्ट है कि वसुधा जितनी तेज़ी से काम ख़त्म करेगी उतनी ही जल्दी चंद्रिका को चिलचिलाती धूप से हटा दिया जाएगा।
चंद्रिका को घर के बाहर, तपती हुई धूप में छोड़ दिया जाता है, उसकी हालत पहले से ही नाज़ुक है और सदमे से उबरने की कोशिश कर रही है। बीतते हर पल के साथ, उसकी हालत और बदतर होती जा रही है। चेहरा झुलस रहा है और शारीरिक ऊर्जा समाप्त होती जा रही है। जो औरत कभी यहाँ राज करती थी, अब बाह यहाँ बेजान होकर करिश्मा की ज्यादतियों को झेल रही है।
वसुधा, रसोईघर के अंदर से सब देख रही है और समय की सुई से मुकाबला कर रही है। चक्की का घूमता हुआ हर चक्कर, चंद्रिका को बचाने की एक बेताब जंग का गवाह है। वसुधा के हाथ थक रहे हैं, उसका शरीर भी कमज़ोर पड़ रहा है किन्तु उसका हौसला नहीं रुकता, क्योंकि वह जानती है कि चंद्रिका की जान दांव पर है।
इस दौरान, करिश्मा अपनी क्रूरता जारी रखती है। करिश्मा इस पूरे दृश्य का मज़ा लेती है क्योंकि उसके लिए, यह कोई सज़ा नहीं बल्कि मनोरंजन का जरिया है। वह चौहान परिवार को टुकड़ों में तोड़ने का खेल, खेल रही है। हर सुबह एक नया संघर्ष और एक नए अपमान की कहानी लेकर आती है। वह जानबूझकर, चंद्रिका को तकलीफ़ से जूझते हुए, वसुधा की आँखों के सामने रखकर, उसे बेबस महसूस करवाना चाहती है।
दूसरी ओर, मयूर भी मुसीबत का शिकार हो जाता है वो भी, बिना किसी गलती के उसे गिरफ्तार कर लिया जाता है। वसुधा की उलझनें और ज्यादा बढ़ने लगती हैं किन्तु फिर भी वह हार नहीं मानती।
वसुधा अपनी सूझ-बुझ और हिम्मत के जरिए, अपने अलग ही अंदाज़ में जवाब देती है। उस दौरान, जो कुछ भी उसके हाथ लगता है वह उसका इस्तेमाल करके उनका ध्यान भटकाने में कामयाब हो जाती है और साथ ही, कुछ ही समय के लिए क्यों न सही, लेकिन चंद्रिका को खतरे से बाहर निकाल लेती है।
इन्हें भी पढ़ें: