Women Reservation News
रायपुर। Women Reservation News : छत्तीसगढ़ महिला आरक्षण को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। विशेष सत्र बुलाए जाने को लेकर पूर्व मंत्री मोहम्मद अकबर ने बड़ा बयान दिया है। पूर्व मंत्री ने कहा कि सामान्यतः निंदा प्रस्ताव नियमित सत्र में लाया जाता है और आमतौर पर विपक्ष द्वारा सरकार की नीतियों या कार्यों की आलोचना के लिए लाया जाता है।
उन्होंने आगे कहा कि छत्तीसगढ़ के इतिहास में पहली बार भाजपा सरकार विधानसभा का विषेश सत्र निंदा प्रस्ताव के लिए बुला रही है (Women Reservation News)। विधानसभा द्वारा पारित ऐसा कोई भी निंदा प्रस्ताव प्रतीकात्मक होता है, इसका कोई भी कानून पर बाध्यकारी प्रभाव नहीं पड़ता। ये एक राजनैतिक संदेश देने की कोशिश है।
अकबर ने बताया कि महिला आरक्षण (Women Reservation News) बिल 2023 में ही “नारी शक्ति वंदन अधिनियम” के नाम से पास हो चुका है, जिसमें लोकसभा और विधानसभा में महिलाओं को 33% आरक्षण दिया गया है। उन्होंने कहा कि भाजपा इस मुद्दे पर गलत जानकारी फैलाकर अन्य पार्टियों पर झूठा आरोप लगा रही है, जबकि यह कानून पहले ही बन चुका है।
पूर्व मंत्री ने बताया कि संविधान के अनुच्छेद 174 के अनुसार विधानसभा का सत्र बुलाने का अधिकार राज्यपाल के पास होता है, लेकिन असल में यह फैसला सरकार की सलाह से लिया जाता है।