नॉटिंघम में बारिश की भेंट चढ़ा मैच, इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका ने टी20 श्रृंखला बराबर की

Ads

नॉटिंघम में बारिश की भेंट चढ़ा मैच, इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका ने टी20 श्रृंखला बराबर की

  •  
  • Publish Date - September 14, 2025 / 11:06 PM IST,
    Updated On - September 14, 2025 / 11:06 PM IST

नॉटिंघम (इंग्लैंड), 14 सितंबर (एपी) इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका के बीच रविवार को ट्रेंट ब्रिज में तीसरा और निर्णायक टी20 मैच बारिश की भेंट चढ़ गया जिससे तीन मैचों की श्रृंखला 1-1 से बराबरी रही।

मेजबान टीम ने शुक्रवार को ओल्ड ट्रैफर्ड में रिकॉर्ड 146 रन से जीत हासिल की थी जबकि दक्षिण अफ्रीका ने बुधवार को कार्डिफ में बारिश से प्रभावित पहला मैच जीता था।

नॉटिंघम में स्थानीय समयानुसार दोपहर दो बजे टॉस से पहले हल्की बारिश शुरू हुई। लेकिन बारिश तेज होने के कारण टॉस रद्द कर दिया गया। लगातार बारिश के कारण अंपायरों ने शाम 4:20 बजे आधिकारिक तौर पर मैच रद्द कर दिया।

एपी नमिता मोना

मोना