यूवेंटस ने स्पेजिया को हराया

Ads

यूवेंटस ने स्पेजिया को हराया

  •  
  • Publish Date - March 3, 2021 / 05:55 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:49 PM IST

तुरिन, तीन मार्च (एपी) दूसरे हाफ में तीन गोल की बदौलत यूवेंटस ने सिरी ए फुटबॉल टूर्नामेंट में स्पेजिया को 3-0 से हराकर खिताब की अपनी उम्मीदों को जीवंत रखा है।

मोराटा (62वें मिनट) के अलावा विजेता टीम की ओर से फेडेरिको चीजा (71वें मिनट) और क्रिस्टियानो रोनाल्डो (89वें मिनट) ने गोल दागे।

इस जीत से तीसरे स्थान पर मौजूद यूवेंटस के 24 मैचों में 49 अंक हो गए हैं। टीम शीर्ष पर चल रहे इंटर मिलान से सात जबकि दूसरे स्थान पर मौजूद एसी मिलान से तीन अंक पीछे है।

एपी सुधीर

सुधीर