सलामी बल्लेबाज स्मृति मंदाना के नाबाद 106 रन और स्पिनरों की कसी हुई गेंदबाजी से भारत ने प्ब्ब् महिला विश्व कप के अपने दूसरे मैच में वेस्टइंडीज को 45 गेंदों के बाकी रहते हुए सात विकेट से हरा दिया। इस जीत के साथ ही भारत के दो मैचों में चार अंक हो गए हैं, जबकि वेस्टइंडीज की ये लगातार दूसरी हार है। भारत का अगला मुकाबला दो जुलाई को डर्बी में पाकिस्तान के खिलाफ होगा।