बांग्लादेश के खिलाफ पहले टेस्ट में आयरलैंड पहले दिन 214 रन पर सिमटा

Ads

बांग्लादेश के खिलाफ पहले टेस्ट में आयरलैंड पहले दिन 214 रन पर सिमटा

  •  
  • Publish Date - April 4, 2023 / 08:35 PM IST,
    Updated On - April 4, 2023 / 08:35 PM IST

मीरपुर, चार अप्रैल ( एपी ) बायें हाथ के स्पिनर तैजुल इस्लाम के पांच विकेट की मदद से बांग्लादेश ने आयरलैंड को पहले क्रिकेट टेस्ट के पहले दिन 214 रन पर आउट कर दिया ।

2019 के बाद पहला टेस्ट खेल रही आयरलैंड की टीम बांग्लादेश के स्पिनरों का सामना नहीं कर सकी ।

आफ स्पिनर मेहदी हसन और तेज गेंदबाज इबादत हुसैन ने दो दो विकेट लिये । इस्लाम ने 58 रन देकर पांच विकेट चटकाये ।

बांग्लादेश ने पहले दिन का खेल समाप्त होने पर दो विकेट खोकर 34 रन बनाये थे । मोमिनुल हक 12 रन बनाकर क्रीज पर थे जबकि दिन की आखिरी गेंद पर आफ स्पिनर एंडी मैकब्राइन ने तामिम इकबाल को पवेलियन भेज दिया था । तेज गेंदबाज मार्क एडेयर ने इससे पहले नजमुल हुसैन को पहले ही ओवर में आउट किया ।

एपी मोना

मोना