प्रणवी दूसरे दौर के बाद शीर्ष 10 में शामिल

Ads

प्रणवी दूसरे दौर के बाद शीर्ष 10 में शामिल

  •  
  • Publish Date - May 23, 2026 / 01:34 PM IST,
    Updated On - May 23, 2026 / 01:34 PM IST

रबात (मोरक्को), 23 मई (भाषा) लेडीज यूरोपियन टूर में अपना पहला खिताब जीतने की कवायद में लगी भारतीय गोल्फर प्रणवी उर्स ने लल्ला मेरियम कप में दूसरे दौर में दो अंडर का स्कोर बनाकर शीर्ष 10 में अपनी जगह बरकरार रखी।

पहले दौर के बाद दूसरे स्थान पर रहीं प्रणवी अब 36 होल के बाद पांच अंडर (70-71) के कुल स्कोर के साथ आठवें स्थान पर हैं। वह शीर्ष पर चल रही केल्सी बेनेट से आठ शॉट पीछे हैं। बेनेट ने अपना स्कोर 13 अंडर (68-65) कर लिया है।

इस प्रतियोगिता में कट हासिल करने वाली अन्य भारतीय खिलाड़ी दीक्षा डागर ने दूसरे दौर में तीन अंडर 70 का स्कोर बनाया और वह संयुक्त 28वें स्थान पर हैं। उनका कुल स्कोर एक अंडर पार (75-70) है।

भारत की दो अन्य खिलाड़ी हिताशी बख्शी (78-72) और अवनी प्रशांत (75-75) कट में जगह नहीं बना पाई। इन दोनों ने 73वें स्थान पर रहकर अपनी अभियान का समापन किया।

भाषा

पंत

पंत