तीजन बाई को दिल का दौरा, सेक्टर 9 अस्पताल में भर्ती

Ads

तीजन बाई को दिल का दौरा, सेक्टर 9 अस्पताल में भर्ती

  •  
  • Publish Date - June 9, 2018 / 10:40 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:33 PM IST

भिलाई/रायपुर। प्रख्यात पंडवानी गायिका पद्मभूषण तीजन बाई को दिल का दौरा पड़ा है। उन्हें सेक्टर 9 अस्पताल में भर्ती कराया गया है। तीजनबाई को अस्पताल के आईसीयू में डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया है।

बता दें कि 71 वर्ष की आयु होने के बाद भी अभी मार्च माह में ही तीजनबाई ने बनारस के काशी हिंदू विश्वविद्यालय और अस्सी घाट पर पंडवानी प्रस्तुत कर वहां के दर्शकों का दिल जीत लिया था।

यह भी पढ़ें :  बाजीराव रणवीर और मस्तानी दीपिका नवम्बर में बंधेंगे विवाह बंधन में

गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ राज्य के पंडवानी लोक गीत-नाट्य की पहली महिला कलाकार हैं। देश-विदेश में अपनी कला का प्रदर्शन करने वाली तीजनबाई को बिलासपुर विश्वविद्यालय द्वारा डी लिट की मानद उपाधि से सम्मानित किया गया है।

वे सन 1988 में भारत सरकार द्वारा पद्मश्री और 2003 में कला के क्षेत्र में पद्म भूषण से अलंकृत की गई। उन्हें 1995 में संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार तथा 2007 में नृत्य शिरोमणि से भी सम्मानित किया जा चुका है।

वेब डेस्क, IBC24