दुष्कर्म का विरोध करने पर देवर ने की भाभी की हत्या

Ads

दुष्कर्म का विरोध करने पर देवर ने की भाभी की हत्या

  •  
  • Publish Date - January 28, 2021 / 08:01 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 07:51 PM IST

मेरठ (उप्र) 28 जनवरी (भाषा) उत्तर प्रदेश के मेरठ जनपद के कलंजरी गांव में एक युवक ने कथित तौर पर दुष्कर्म का विरोध करने पर अपनी भाभी की गला रेतकर हत्या कर दी।

पुलिस ने बताया कि आरोपी देवर मानिक शर्मा को गिरफ्तार कर लिया गया है।

उन्होंने बताया कि कलंजरी गांव के राजू शर्मा हरियाणा में एक होटल में काम करते हैं और घटना के समय उनकी पत्नी कुमुद घर पर अकेली थी। राजू का बेटा आशू और बेटी शैली कॉलेज गए थे।

उन्होंने बताया कि राजू के छोटे भाई दीपक ने बताया था कि जब वह खेत से घर लौटा, तो कुमुद का लहूलुहान शव बरामदे में पड़ा था। इसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंच जांच शुरू की और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

उन्होंने बताया कि जांच के दौरान मृतका के देवर मानिक शर्मा की भूमिका संदिग्ध पाई गई और उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, तो उसने दुष्कर्म का विरोध करने पर अपनी भाभी की हत्या करने की बात स्वीकार की।

इलाके के सीओ पंकज कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

भाषा सं निहारिका

निहारिका