राज्यपाल बलरामजी दास टंडन ने रायपुर में फहराया तिरंगा, शहीदों को किया नमन

Ads

राज्यपाल बलरामजी दास टंडन ने रायपुर में फहराया तिरंगा, शहीदों को किया नमन

  •  
  • Publish Date - January 26, 2018 / 08:11 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:49 PM IST

छत्तीसगढ़ के राज्यपाल बलरामजी दास टंडन ने छत्तीसगढ़वासियों को गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी। पुलिस परेड ग्राउंड में ध्वजारोहण करने के बाद राज्यपाल ने कहा कि इस महान राष्ट्रीय पर्व के अवसर पर मैं उन समस्त विभूतियों को सादर नमन करता हूं, जिन्होंने भारत की आजादी की लड़ाई में अमूल्य योगदान दिया और देश को आजादी दिलाई। मैं भारतीय सेना और सुरक्षा बलों के उन अमर शहीदों को भी नमन करता हूं, जिन्होंने अपने प्राणों का बलिदान देकर देश की रक्षा की और उन तमाम जवानों का भी अभिनंदन करता हूं, जो सीमाओं पर तैनात रहकर हमारे देश की एकता और अखण्डता की रक्षा कर रहे हैं।