अभी से सामने आने लगे नकली नोट गिरोह, पुलिस को बड़ी कामयाबी

Ads

अभी से सामने आने लगे नकली नोट गिरोह, पुलिस को बड़ी कामयाबी

  •  
  • Publish Date - June 28, 2017 / 03:57 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 07:47 PM IST

 

जांजगीर-चाम्पा की जैजैपुर पुलिस के हत्थे नकली नोट गिरोह चढ़ा है. गिरोह के कई सदस्यों को पुलिस ने हिरासत में लिया है. खबर है कि लाखों रूपये के नकली नोट बरामद किए गए हैं. 8 दिन पहले भी बिर्रा क्षेत्र में 15 हजार के नकली नोट के साथ 2 आरोपी को गिरफ्तार किया था. जैजैपुर की कार्रवाई को लेकर सीनियर एसपी अजय यादव, प्रेस कॉन्फ्रेंस कर आज पूरे मामले का खुलासा करेंगे. – सीनियर एसपी अजय यादव का कहना है कि गिरोह के द्वारा नकली नोट लाकर जिले खपाने की शिकायत थी. पिछले दिनों बिर्रा में कार्रवाई के बाद पुलिस अलर्ट थी. इसी के चलते जैजैपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है और नकली नोट चलाने वाले गिरोह को पकड़ा गया है. आज प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मीडिया के सामने पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।