जबलपुर। रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय गर्ल्स होस्टल के सामने आज तीन युवकों ने एक युवती पर चाकू से वार कर दिया है। बताया जा रहा है कि जबलपुर के कस्तूरबा हॉस्टल में रहने वाली छात्रा पर स्कूटी सवार तीन युवकों ने चाकू से हमला किया है। वारदात के बाद आरोपी फरार हो गए जबकि लहूलुहान छात्रा को विश्वविद्यालय के छात्रनेताओं ने अस्पताल पहुंचाया हैं।
ये भी पढ़ें –फुटबॉल के महाकुंभ की उलटी गिनती, जानिए मजबूत दावेदार टीमों के बारे में
छात्रा का नाम प्रिया गुप्ता है जो सतना ज़िले की रहने वाली है। प्रिया विश्वविद्यालय के कस्तूरबा हॉस्टल में रहकर एमएससी फायनल ईयर की पढाई कर रही हैआज जब वो विश्वविद्यालय से अपनी क्लास अटैंड करके वापिस हॉस्टल पहुंची थी तो हॉस्टल के बाहर स्कूटी से आए तीन युवकों में से एक युवक ने उस पर चाकू से हमला कर दिया।
ये भी पढ़ें –एयरफोर्स की बढ़ेगी ताकत, अपाचे हेलीकॉप्टर सौदे पर मुहर
छात्रा को शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया जहां उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। इधर विश्वविद्यालय में छात्रा के साथ चाकूबाजी की इस घटना ने विश्वविद्यालय की सुरक्षा व्यवस्थाओं पर सवालिया निशान लगा दिए है। विश्वविद्यालय में बीते छात्र संघ चुनाव में भी चाकूबाजी की घटना में एक छात्र बुरी तरह घायल हो गया था लेकिन विश्वविद्यालय ने घटना से कोई सबक नहीं लिया।
बहरहाल, इस घटना के बाद अस्पताल में भर्ती छात्रा से मिलने विश्वविद्यालय के कुलपति डॉक्टर कपिल देव मिश्रा भी अस्पताल पहुंचे जिन्होने घटना की जांच के बाद विश्वविद्यालय और हॉस्टल में सुरक्षा के इंतज़ाम दुरुस्त करने का आश्वासन दिया है. वहीं सिविल लाईन थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरु कर दी है। पुलिस का कहना है कि छात्रा आरोपियों को पहचान नहीं पाई है और अब तक इस वारदात के पीछे की वजह का खुलासा नहीं हो सका है।
वेब डेस्क IBC24