प्रदेश में आज 29 कोरोना मरीजों की मौत, 1715 संक्रमितों की पुष्टि, 2420 मरीज हुए स्वस्थ

Ads

प्रदेश में आज 29 कोरोना मरीजों की मौत, 1715 संक्रमितों की पुष्टि, 2420 मरीज हुए स्वस्थ

  •  
  • Publish Date - October 8, 2020 / 04:23 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:57 PM IST

भोपाल। मध्यप्रदेश में आज 1715 मरीज नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी मेडिकल बुलेटिन के अनुसार नए मरीजों की पुष्टि होने के बाद अब प्रदेश में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1 लाख 42 हजार 022 हो गई।

Read More News: MP उपचुनाव: इस सीट पर कांग्रेस ने बदला प्रत्याशी, भाजपा ने कसा तंज..आगे-आगे देखिए होता है क्या

आज प्रदेशभर में 2420 कोरोना मरीज स्वस्थ हुए हैं। वहीं दूसरी ओर आज 29 कोरोना मरीजों की उपचार के दौरान मौत हो गई। प्रदेश में अब तक 2,547 मरीजों की कोरोना से मौत हो चुकी है। वहीं स्वस्थ्य होने वालों मरीजों की संख्या में अच्छी बढ़ोतरी हो रही है। प्रदेश में अब तक 1 लाख 22 हजार 687 मरीज स्वस्थ हुए हैं।

Read More News: 17 से 23 दिसंबर तक होगा ‘6वां खजुराहो अंतर्राष्ट्रीय फ़िल्म महोत्सव’…

नए मरीज मिलने और डिस्चार्ज होने के बाद प्रदेश में अब सक्रिय मरीजों की संख्या 16 हजार 788 हो गई। बता दें कि मध्यप्रदेश में रिकवरी रेट में जबरदस्त सुधार हो रहा है। जिसके चलते सक्रिय मरीजों की संख्या में कमी हो रही है। सभी मरीजों का डॉक्टरों की निगरानी में उपचार चल रहा है। वहीं नए मरीजों को अस्पताल में भर्ती करने की प्रक्रिया चल रही है।