कोरबा के सिरली गांव में दो पक्षों के बीच विवाद ने खूनी संघर्ष का रूप ले लिया… इस पूरे संघर्ष में दोनों पक्षों से 11 लोग घायल हो गए… जिन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है… पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
दरअसल हरदीबाजार पुलिस चैकी क्षेत्र के सिरली गांव में डिक्सेना और मरावी परिवार के बीच जमीन को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था… इस जमीन पर बुआई को लेकर दोनों पक्षों में फिर विवाद छिड़ गया… जो मारपीट में बदल गया और दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर धारदार हथियार और डंडे से हमला कर दिया… इधर घायलों के इलाज में लापरवाही भी सामने आई… जिला अस्पताल ने हरदीबाजार क्षेत्र का मामला बताकर इलाज से मना कर दिया… बाद में पुलिस ने सीएमएचओ से संपर्क किया… तब जाकर उनके दखल के बाद डॉक्टरों ने घायलों का इलाज शुरू किया… गंभीर रूप से घायल दो लोगों को बिलासपुर रेफर किया गया है।