जब भालू पहुंचा पेट्रोल पंप तो ऐसे मचा हड़कंप

Ads

जब भालू पहुंचा पेट्रोल पंप तो ऐसे मचा हड़कंप

  •  
  • Publish Date - January 21, 2018 / 07:39 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 07:59 PM IST

मरवाही में देर रात उस वक्त हड़कंप मच गया जबकि इंडियन आॅयल कॉरपोरेशन के अमित फ्यूल्स पेट्रोल पंप में पेट्रोल भरवाने लोगों की बजाय दो भालू जंगल से भटककर पहुंच गये। दरअसल यहां मरवाही के मुख्यमार्ग में ही अमित फ्यूल्स पेट्रोल पंप स्थित है और देर रात करीब पौने ग्यारह बजे जब यहां के कर्मचारी ग्राहकों की संख्या कम होने के बाद पंप से अपने कमरों की ओर जा ही रहे थे कि तभी यहां मरवाही के जंगल से भटककर दो भालू यहां पहुंच गये।

रायपुर में साइक्लोथॉन का आयोजन, सेहत के लिए साइकिलिंग

भालुओं को देखते ही कर्मचारियों की सांसे थम गयी और उन्होने खुद को केबिन में बंद कर लिया। भालू करीब दो मिनट तक पंप में ही रहे और इधर उधर घूमने के बाद वापस चले गये। राहत की बात यह रही कि भालुओं के पहुंचने के समय में और उनके पंप में रहने के दौरान तक कोई भी षख्स पेट्रोल डीजल भरवाने नहीं पहुंचा और भालू कुम्हारी के जंगलों की तरफ वापस चले गये। भालुओं के आबादी क्षेत्र में आने का मामला मरवाही षहर में लगातार जारी है जबकि एक महीने पहले ही यहां एक फार्म हाउस में तीन भालू घुस गये थे जिनमें से मादा भालू कंटीले तार में फंस गया था और बाद में रेस्क्यू करके उसे निकाला गया।

छत्तीसगढ़ का पहला चुनावी सर्वे आया सामने कांग्रेस को मिली रही भारी बढ़त

वहीं पंप संचालक ने पंप में भालुओं के घुसने की सूचना तत्काल वनविभाग को दे दी थी पर इसके पहले कि वनअमला पहुंचता भालू जंगल की ओर वापस चले गये थे माना जा रहा है कि भालू खाने पीने की तलाष में यहां आए हों क्योंकि यहां जंगल में भी इंसानों की दखल और उत्खनन आदि लगातार जारी है जिस पर रोक लगाये जाने की दिषा में कोई प्रयास नहीं किये जा रहे हैं।

 

वेब डेस्क, IBC24