IPO News Today: आज से खुल रहा कमाई का दरवाजा! एक साथ 3 IPO की एंट्री, लेकिन ग्रे मार्केट में सिर्फ 2 कंपनियों का जलवा, जानें किसमें मिलेगा ज्यादा फायदा?

Ads

IPO News Today: आज प्राइमरी मार्केट में तीन एसएमई कंपनियों के IPO खुल रहे हैं। इनमें से दो इश्यू को ग्रे मार्केट में शानदार प्रतिक्रिया मिल रही है। निवेशक इन IPO में 18 अगस्त तक बोली लगा सकते हैं।

  •  
  • Publish Date - August 14, 2026 / 12:52 PM IST,
    Updated On - August 14, 2026 / 12:57 PM IST

(IPO News Today/ Image Credit: IBC24 News)

HIGHLIGHTS
  • आज खुल रहे हैं 3 SME IPO, 18 अगस्त तक कर सकेंगे आवेदन।
  • Skytech Infinite Platform का GMP ₹22, सबसे मजबूत संकेत।
  • ENS Enterprises का GMP ₹13, करीब 16.88% संभावित लिस्टिंग गेन।

नई दिल्ली: IPO News Today: आज यानी 14 अगस्त से प्राइमरी मार्केट में तीन एसएमई कंपनियों के IPO खुल (IPO News Today) रहे हैं। इनमें Skytech Infinite Platform, Technocrats Plasma Systems और ENS Enterprises शामिल हैं। ये तीनों इश्यू 18 अगस्त तक सब्सक्रिप्शन के लिए खुले रहेंगे। इनमें से दो IPO को ग्रे मार्केट में सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही है। जबकि एक इश्यू फिलहाल GMP पर बिना प्रीमियम के कारोबार कर रहा है।

Skytech Infinite Platform IPO

Skytech Infinite Platform का IPO करीब 22.68 करोड़ रुपये का है। कंपनी इस इश्यू के जरिए 29 लाख नए शेयर जारी करेगी और इसमें कोई ऑफर फॉर सेल नहीं है। शेयर का प्राइस बैंड 73 रुपये से 77 रुपये तय किया गया है,जबकि लॉट साइज 1,600 शेयरों का है। रिपोर्ट के मुताबिक, ग्रे मार्केट में इसका GMP करीब 22 रुपये है। ऊपरी प्राइस बैंड के आधार पर यह करीब 16.67% के संभावित लिस्टिंग गेन का संकेत देता है।

Technocrats Plasma Systems IPO

Technocrats Plasma Systems का IPO करीब 60.98 करोड़ रुपये का है और यह पूरी तरह फ्रेश इश्यू है। कंपनी 46 लाख नए शेयर जारी करेगी। इसका प्राइस बैंड 125 रुपये से 132 रुपये प्रति शेयर रखा गया है। लॉट साइज 1,000 शेयरों का है। लेकिन निवेशकों को न्यूनतम दो लॉट यानी 2,000 शेयरों के लिए आवेदन करना होगा। ऊपरी प्राइस बैंड के हिसाब से न्यूनतम निवेश 2.64 लाख रुपये बैठता है। ग्रे मार्केट में इसका GMP फिलहाल 0 बताया जा रहा है।

ENS Enterprises IPO

ENS Enterprises IPO के जरिए करीब 33.14 करोड़ रुपये जुटाने की योजना बना रही है। कंपनी 36 लाख फ्रेश शेयर जारी करेगी और प्राइस बैंड 87 रुपये से 92 रुपये प्रति शेयर है। लॉट साइज 1,200 शेयरों का है और न्यूनतम दो लॉट के लिए आवेदन करना होगा यानी कम से कम 2.20 लाख रुपये निवेश की जरूरत होगी। कंपनी की लिस्टिंग BSE SME पर होगी। रिपोर्ट के अनुसार, इसका GMP करीब 13 रुपये है, जो ऊपरी प्राइस बैंड के मुकाबले लगभग 16.88% संभावित लिस्टिंग गेन का संकेत देता है।

नोट:-शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन होता है। शेयरों, म्यूचुअल फंड्स और अन्य वित्तीय साधनों की कीमतें बाजार की स्थितियों, आर्थिक परिस्थितियों और अन्य कारकों के आधार पर घट-बढ़ सकती हैं। इसमें पूंजी हानि की संभावना भी शामिल है। इस जानकारी का उद्देश्य केवल सामान्य जागरूकता बढ़ाना है और इसे निवेश या वित्तीय सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए।

इन्हें भी पढ़ें:

आज कितने SME IPO खुल रहे हैं?

आज 3 SME IPO खुल रहे हैं-Skytech Infinite Platform, Technocrats Plasma Systems और ENS Enterprises।

इन IPO में निवेश की आखिरी तारीख क्या है?

तीनों IPO में निवेशक 18 अगस्त 2026 तक बोली लगा सकते हैं।

किस IPO का GMP सबसे ज्यादा है?

दिए गए आंकड़ों के अनुसार Skytech Infinite Platform का GMP ₹22 है, जबकि ENS Enterprises का GMP ₹13 बताया गया है।

Technocrats Plasma Systems IPO में न्यूनतम निवेश कितना है?

ऊपरी प्राइस बैंड ₹132 और न्यूनतम 2,000 शेयरों के हिसाब से निवेशकों को कम से कम ₹2.64 लाख लगाने होंगे।