Reported By: Apurva Pathak
,Ayodhya Loot Case/Image Credit: Sachin Gupta X Handle
Ayodhya Loot Case: अयोध्या: रामनगरी अयोध्या से एक चौंकाने वाली लूट की घटना सामने आई है, जिसने इलाके में सनसनी फैला दी। दरअसल, रुदौली कोतवाली क्षेत्र में सर्राफा दुकान में दिनदहाड़े बुर्का पहनकर पहुंची एक महिला ने नकली बंदूक के दम लूट की वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने इस मामले को सुलझा लिया है। पुलिस ने आरोपी प्रेमी-प्रेमिका को गिरफ्तार कर लिया गया।
मिली जानकारी के अनुसार, महिला बुर्का पहनकर ग्राहक बनकर दुकान में दाखिल हुई है। (Ayodhya Loot Case) इसके बाद महिला ने तमंचा निकाला और दुकानदार को धमकाने लगी. डर के माहौल में उसने करीब 26 ग्राम सोना और एक लॉकेट लूट लिया। इस दौरान उसका प्रेमी दुकान के बाहर मोटरसाइकिल लेकर पहले से तैयार खड़ा था। वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों तेजी से मौके से फरार हो गए।
Ayodhya Loot Case: लूट की ये पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जो बाद में पुलिस जांच में अहम सबूत साबित हुआ। (Ayodhya Loot Case) पीड़ित सर्राफा व्यापारी महेश की तहरीर पर पुलिस ने तुरंत मामला दर्ज कर जांच शुरू की फुटेज और स्थानीय इनपुट के आधार पर पुलिस ने महज कुछ घंटों में दोनों आरोपियों को दबोच लिया।
Update :
अयोध्या की ज्वेलरी शॉप में बुर्का पहनकर लूट करने वाली महिला का नाम पायल है। उम्र 25 साल है। बाहर बाइक पर खड़े उसके बॉयफ्रेंड का नाम राहुल है। दुकानदार को जो पिस्टल दिखाई, वो खिलौना है। मतलब ओरिजनल नहीं है। पायल पति संग पंजाब में रहती है। UP बोर्ड 12वीं की परीक्षा देने… https://t.co/t4LUtyondF
— Sachin Gupta (@Sachingupta) April 3, 2026
Ayodhya Loot Case: गिरफ्तार आरोपियों की पहचान राहुल (निवासी मवई) और उसकी प्रेमिका पायल (निवासी बाबा बाजार) के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार पायल पहले से विवाहित है और उसने अपनी पहचान छिपाने के लिए बुर्का पहना था। तलाशी के दौरान पुलिस ने लूटा गया सोना, लॉकेट, वारदात में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल और (Ayodhya Loot Case) नकली बन्दुक बरामद कर लिया। फिलहाल पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है. इस त्वरित कार्रवाई से पुलिस की कार्यशैली की सराहना की जा रही है।
इन्हे भी पढ़ें:-